States News
योगी आदित्यनाथ के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक दिनों तक रहने वाले बने मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक दिनों तक रहने वाले बने मुख्यमंत्री
Authored By: सतीश झा
Published On: Friday, August 16, 2024
Updated On: Wednesday, November 27, 2024
कानून व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके नाम एक रिकॉर्ड बना है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नए रिकॉर्ड के साथ हैं। वे राज्य में सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
Authored By: सतीश झा
Updated On: Wednesday, November 27, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) के नाम शुक्रवार को एक और नया रिकार्ड जुड़ गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक समय में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री बनने के रिकार्ड को अपने नाम कर लिया है। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उप्र में भाजपा की सरकार बनाने के साथ ही प्रदेश की कमान संभालने वाले लगातार सबसे अधिक दिन तक रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने लगातार 7 वर्ष, 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड कायम किया है। योगी आदित्यनाथ अब उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शुमार हो गए हैं।
अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह को पीछे छोड़ा
जब योगी आदित्यनाथ के नाम यह रिकॉर्ड बन गया है, तो इसके बाद वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), नेताजी मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (BSP Chief Mayawati) को पीछे छोड़ दिया है।
पहले संपूर्णानंद के नाम था यह रिकॉर्ड
योगी आदित्यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद (Dr. Sampurnanand) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों के नेता चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते हैं। मायावती ने चार बार और मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी जो रिकार्ड योगी आदित्यनाथ ने बनाया है वह नहीं तोड़ पाए थे।
भाजपा (BJP) के लिए भी सुखद खबर, कई मिथक को तोड़ा
मुख्यमंत्री योगी की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए। यहीं नहीं मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा जाने से कुर्सी चली जाने का मिथक भी तोड़ने का रिकार्ड बनाया है।