Weather Forecast
कानपुर में आज का मौसम 24 April 2025: तापमान में उबाल और हीट वेव अलर्ट! साथ ही जानिए गर्मी से बचने के प्रभावी उपाय!
कानपुर में आज का मौसम 24 April 2025: तापमान में उबाल और हीट वेव अलर्ट! साथ ही जानिए गर्मी से बचने के प्रभावी उपाय!
Authored By: Khursheed
Published On: Wednesday, April 23, 2025
Updated On: Wednesday, April 23, 2025
कानपुर में 24 अप्रैल को गर्मी ने वाकई अपना प्रचंड रूप दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो सामान्य से काफी अधिक है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है जिससे दिनभर गर्मी का अहसास होगा. मौसम विभाग ने कानपुरवासियों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और हल्के, आरामदायक कपड़े पहनें. खासकर बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Wednesday, April 23, 2025
कानपुर में अप्रैल की भीषण गर्मी नई परीक्षा बनकर सामने आई है. शहर में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल चुका है और गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सूरज सिर के ऊपर सवार है और ज़मीन तवे की तरह तप रही है. बता दें कि बीती 21 अप्रैल को कानपुर में गर्मी ने 10 बाद अधिकतम तापमान 41डिग्री का रिकॉर्ड तोड़ा था जो 21 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया था.
24 अप्रैल को को कानपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जो सामान्य से कहीं अधिक है. न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है. वहीं आर्द्रता का स्तर 50% तक पहुंचने से वातावरण में चिपचिपाहट महसूस की जा सकती है जो गर्मी को और अधिक असहनीय बना देती है.
सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है. इसका मतलब है कि दिन के समय तेज़ गर्म हवाएं चल सकती हैं जो शरीर में पानी की कमी, चक्कर और थकावट जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं.
कानपुर में ये हालात न सिर्फ बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए खतरनाक हैं बल्कि बाहर काम करने वाले लोगों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में शहरवासियों को ज़रूरत है पूरी सतर्कता बरतें. बिना ज़रूरत के धूप में न निकलें, खुद को हाइड्रेट रखें और गर्मी से बचने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएं.
कानपुर मौसम पूर्वानुमान: 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025
कानपुर में आने वाले दिनों में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. तापमान लगातार उच्च स्तर पर बना रहेगा और मौसम ज्यादातर शुष्क व साफ रहने की संभावना है. हालांकि हीट वेव की स्थिति 25 और 26 अप्रैल तक बनी रह सकती है.
25 अप्रैल (शुक्रवार)
- अधिकतम तापमान: 42°C
- न्यूनतम तापमान: 23°C
- आर्द्रता: 60% (अधिकतम), 30% (न्यूनतम)
- पूर्वानुमान: हीट वेव जारी
- स्थिति: तेज़ धूप, गर्म हवाओं से सतर्क रहें
26 अप्रैल (शनिवार)
- अधिकतम तापमान: 42°C
- न्यूनतम तापमान: 23°C
- पूर्वानुमान: हीट वेव संभावित
- स्थिति: दिन में अधिक गर्मी, लू की संभावना
27 अप्रैल (रविवार)
- अधिकतम तापमान: 43°C
- न्यूनतम तापमान: 23°C
- पूर्वानुमान: साफ और धूप वाला दिन
- चेतावनी: कोई नहीं, लेकिन गर्मी बरकरार
28 अप्रैल (सोमवार)
- अधिकतम तापमान: 43°C
- न्यूनतम तापमान: 23°C
- पूर्वानुमान: मुख्यतः साफ आकाश
- स्थिति: गर्मी बनी रहेगी, उमस थोड़ी बढ़ सकती है
29 अप्रैल (मंगलवार)
- अधिकतम तापमान: 43°C
- न्यूनतम तापमान: 23°C
- पूर्वानुमान: आंशिक रूप से साफ आकाश
- चेतावनी: कोई नहीं, लेकिन तेज़ धूप से सतर्क रहें
पिछले 10 दिनों में कानपुर में मौसम का मिज़ाज
दिनांक | Max Temp. | Min Temp. |
---|---|---|
Apr 23, 2025 | 43 | 24 |
Apr 22, 2025 | 41 | 25 |
Apr 21, 2025 | 40 | 25 |
Apr 20, 2025 | 36 | 25 |
Apr 19, 2025 | 35 | 25 |
Apr 18, 2025 | 45 | 28 |
Apr 17, 2025 | 39 | 23 |
Apr 16, 2025 | 37 | 23 |
Apr 15, 2025 | 39 | 26 |
Apr 14, 2025 | 37 | 24 |
गर्मी और लू से बचने के उपाय
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
यह समय सबसे अधिक तापमान वाला होता है, जब लू चलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. यदि बहुत ज़रूरी न हो तो घर के अंदर ही रहें
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें
सूती और हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.
- सिर और आंखों को ढककर रखें
बाहर निकलते समय टोपी, छाता, सनग्लास और दुपट्टे का इस्तेमाल करें ताकि तेज धूप से सिर और आंखों को सुरक्षा मिल सके.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
गर्मी से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं.
- घरेलू पेय का सेवन करें
नींबू पानी, आम पना, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत जैसे पारंपरिक पेय शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं.
- भारी और मसालेदार भोजन से बचें
गर्मी में हल्का और ताज़ा भोजन करें. तली-भुनी चीज़ों और अधिक मिर्च-मसाले से पाचन गड़बड़ हो सकता है.