डेली करेंट अफेयर्स Tuesday 24 June 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Monday, June 23, 2025

Updated On: Monday, June 23, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 24 June 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 मंगलवार, 24 जून 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. आज से 50 वर्ष पहले 25 जून, 1975 को लगाए गए 21 महीने के आपातकाल (इमरजेंसी) के बारे में क्या सही नहीं है?

(A) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल के दौरान 48 अध्यादेश जारी किए थे, जिनमें आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव अधिनियम (मीसा) में संशोधन के लिए पांच अध्यादेश शामिल थे.
(B) मीसा के तहत प्रशासन को बिना वारंट किसी को भी हिरासत में लेने की शक्ति दी गई थी.
(C) आपातकाल में सरकार ने संविधान में कई बार संशोधन किया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और स्पीकर के पदों के लिए चुनाव को अदालतों के दायरे से बाहर रखना और संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं अखंडता शब्द शामिल करना था.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
मीसा में संशोधन का पहला अध्यादेश आपातकाल की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर 29 जून, 1975 को जारी किया गया था.

Q2.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से अमेरिकी सेना ने 22 जून, 2025 की सुबह ईरान के किस/किन परमाणु संयंत्र/संयंत्रों पर हमला किया?

(A) फोर्डो
(B)
नातांज
(C)
इस्फहान
(D)
उपरोक्त तीनों पर

 

(D)
पहाड़ के नीचे बने चर्चित फोर्डो परमाणु संयंत्र पर जीबीयू-57 बंकर बस्टर बम से हमला किया गया, जबकि नातांज और इस्फहान के संयंत्रों पर टामहाक क्रूज मिसाइलें दागी गईं. बंकर बस्टर बम बी-2 स्टेल्थ विमान से लक्ष्य के करीब 12 किमी. ऊपर से छोड़ा जाता है.

Q3. 140 करोड़ वर्ष पुराने कहां स्थित जीवाश्म पार्क को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल कर लिया है?

(A) भोपाल, मप्र
(B) सोलन, हिमाचल प्रदेश
(C) सलखन गांव, सोनभद्र, यूपी
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
यह पार्क कैमूर अभयारण्य और विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच 25 हेक्टेयर में फैला हुआ है. इसमें बलुआ पत्थर में संरक्षित कुछ सबसे पुरानी व स्ट्रामैटोलाइट्स (प्राचीन परतदार, सूक्ष्मजीवों से बने चट्टान की संरचना) का घर है. विश्व धरोहर सूची में पहले से शामिल अमेरिका के येलोस्टोन पार्क के जीवाश्म करीब 50 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जबकि कनाडा के मिस्टेकन प्वाइंट के जीवाश्म 55 करोड़ वर्ष और जागिंगस क्लिफ के जीवाश्म 31 करोड़ वर्ष पुराने हैं.

Q4.देश की किस आइआइटी में एम्स जैसा सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल शुरू करने के साथ अगले वर्ष से पीएचडी और एमबीबीएस कोर्स शुरू किया जा रहा है?

(A) आइआइटी दिल्ली
(B)
आइआइटी कानपुर
(C)
आइआइटी मंडी
(D) आइआइटी मुंबई

(B)
आइआइटी कानपुर इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने वाला देश का अकेला संस्थान होगा.

Q5. होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में निम्न में क्या सही नहीं है?

(A) ईरान की संसद ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद 22 जून, 2025 को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के समर्थन में मतदान किया, जिसे देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंजूरी दे दी.
(B) होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण गलियारा है.
(C) वैश्विक तेल निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत और दुनिया के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) का एक तिहाई हिस्सा प्रतिदिन इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता है.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
होर्मुज जलडमरूमध्य की चौड़ाई इसके सबसे संकरे बिंदु पर लगभग 33 किमी. है, जबकि शिपिंग लेन केवल तीन किमी. चौड़ी है. इस पर ईरान का नियंत्रण है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Monday, June 23, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण