WhatsApp वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर, जानें कैसे अपने वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलें

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, November 22, 2024

Updated On: Friday, November 22, 2024

WhatsApp Voice Note transcription feature

व्हाट्सएप Voice Transcript फीचर शुरुआत में केवल अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पैनिश और रूसी में उपलब्ध है। बीटा वर्जन में हिंदी में भी वॉयस मैसेजेस को भी टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करने का विकल्प पहले से ही उपलब्ध है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Friday, November 22, 2024

WhatsApp ने एक नया ट्रांसक्रिप्शन फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अब वॉयस मैसेज के कंटेंट को सुनने के बजाय टेक्स्ट में पढ़ सकते हैं। यह फीचर खासकर शोर-शराबे वाले माहौल या व्यस्त मीटिंग्स के दौरान उपयोगी हो सकता है। WhatsApp ने घोषणा की है कि यह फीचर Android और iOS यूजर्स के लिए आज से ग्लोबली रोल आउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

वॉयस ट्रांसक्रिप्ट कैसे काम करता है?

WhatsApp ने यह नहीं बताया कि क्या कंपनी वॉयस मैसेजेस को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करने के लिए AI का उपयोग कर रही है। हालांकि Meta-स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप ने यह जानकारी दी है कि ट्रांसक्रिप्ट्स डिवाइस पर ही जनरेट होते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं। इसका मतलब है कि कोई भी यहां तक कि WhatsApp भी इन वॉयस मैसेज को नहीं सुन सकता है। कंपनी ने बताया कि Voice Transcript फीचर शुरुआत में केवल अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पैनिश और रूसी में उपलब्ध है। बीटा वर्जन में हिंदी में भी वॉयस मैसेजेस को भी टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करने का विकल्प पहले से ही उपलब्ध है।

वॉयस मैसेजेस को टेक्स्ट में कैसे बदलें?

Voice Transcript फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है यानी यूजर्स को इसे एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स में जाकर इसे इनेबल करना होगा। इसे एक्टिवेट करने का तरीका यहां है:

1. WhatsApp सेटिंग्स खोलें और Chats पर टैप करें।
2. नीचे स्क्रॉल करें और Voice Message Transcripts को टॉगल करें।
3. इसके बाद भाषाओं में से अपनी पसंदीदा लैंग्वेज चुनें।
4.फीचर को इनेबल करने के लिए लैंग्वेज पैकेज डाउनलोड करें। फिर प्रोसेस को कंप्लीट करने के लिए Set Up Now पर टैप करें।
5. फीचर को इनेबल करने के बाद उस वॉयस मैसेज पर लंबा प्रेस करें, जिसे आपको टेक्स्ट में बदलना है और ‘Transcribe’ पर क्लिक करें।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण