Bypoll Election 2026: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, दिग्गजों की साख दांव पर

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Tuesday, October 6, 2026

Updated On: Tuesday, October 6, 2026

Bypoll Election 2026 में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव

देश की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है. कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है. अब सबकी नजरें 9 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Tuesday, October 6, 2026

Bypoll Election 2026: देश में आज मंगलवार को चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव(Bypoll Election के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है. पश्चिम बंगाल(West Bengal), तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में सुबह से ही वोटिंग जारी है और लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. इन छह सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही यह चुनाव कई बड़े नेताओं के लिए सियासी लिटमस टेस्ट बन गया है.

किन-किन सीटों पर हो रहा है मतदान

आज जिन छह सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटें, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें, पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. इस पूरे चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK और CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं.

नंदीग्राम में बीजेपी के लिए क्यों अहम है यह सीट

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. यह सीट इसलिए खाली हुई, क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों सीटों से चुनाव जीता था और बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी. यहां बीजेपी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है. TMC की तरफ से इस सीट पर संचिता प्रधान (डे) प्रत्याशी हैं. प्रचार के आखिरी दिन खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपनी उम्मीदवार के समर्थन में नंदीग्राम में रैली की थी.

रेजीनगर में टीएमसी में फूट का असर

रेजीनगर सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि करीब 15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई TMC इस समय दो गुटों में बंट चुकी है. यहां TMC के आधिकारिक गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पार्टी के बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. बीजेपी की ओर से शंकराव (शखारव) सरकार और कांग्रेस की ओर से हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP ने उनके ही बेटे गुलाम नबी आजाद को टिकट दिया है. इस सीट पर करीब 70 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जिससे यहां का मुकाबला और रोचक हो गया है.

तमिलनाडु में सीएम विजय और TVK की पहली बड़ी परीक्षा

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर हो रहा यह उपचुनाव मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और उनकी नई पार्टी तमिझगा वेट्री कझगम (TVK) के लिए पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान माना जा रहा है. दरअसल AIADMK की विधायक मरगथम कुमारवेल और पी. सत्यभामा ने अपनी-अपनी सीटों (मदुरंतकम और धारापुरम) से इस्तीफा देकर TVK का दामन थाम लिया था, और अब पार्टी ने इन दोनों को ही फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है.

मदुरंतकम में 27 और धारापुरम में 30 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अगुवाई वाली DMK, AIADMK और CPI ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के वक्त CPI ने TVK का समर्थन किया था, लेकिन इस उपचुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में हैं.

पुडुचेरी में रंगासामी की साख दांव पर

पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ AINRC के नेतृत्व वाले NDA उम्मीदवार अशोक आनंद और कांग्रेस के ई. विनायगम के बीच माना जा रहा है. खास बात यह है कि कांग्रेस उम्मीदवार को यहां TVK का भी समर्थन हासिल है, जबकि DMK और अन्य दल भी अलग से चुनाव मैदान में हैं.

असम की नगांव सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज वोटिंग हो रही है. यहां बीजेपी ने पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को मैदान में उतारा है. इस बीच AIUDF ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाकर इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

कब आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस मतदान के बाद सभी छह सीटों की गिनती 9 अक्टूबर, शुक्रवार को होगी, और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें :- Congress Punjab UP में बड़ा बदलाव, चुनाव से पहले बदली प्रदेश में कांग्रेस की कमान

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण