Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के 3 रंगों को भोजन में शामिल करने का प्रण लें, होगा मेंटल और फिजिकल हेल्थ मजबूत

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के 3 रंगों को भोजन में शामिल करने का प्रण लें, होगा मेंटल और फिजिकल हेल्थ मजबूत

Authored By: स्मिता

Published On: Wednesday, August 14, 2024

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

78th independence day
78th independence day

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) पर हम तिरंगा फहराते हैं। तिरंगा के तीन रंग स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल हैं। नारंगी, सफेद और हरे रंग वाले फल और सब्जियों को भोजन में शामिल करने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ भी मजबूत होता है। जानते हैं इस बारे में शोध क्या कहते हैं।

Authored By: स्मिता

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

हमारा देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) मना रहा है। इस अवसर पर हम कार्यालयों, महत्वपूर्ण स्थान सहित घर-घर तिरंगा (Tricolor) फहराएंगे। तिरंगा के तीन रंग जीवन और स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। शोध बताते हैं कि हमारी थाली में यदि विविध रंग के खाद्य पदार्थ शामिल हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है। खासकर केशरिया या नारंगी, सफेद और हरा रंग। इन तीन रंगों वाले खाद्य पदार्थ का पोषण मूल्य भी बहुत अधिक है। यह कई तरह की बीमारियों से भी शरीर का बचाव करता है। आइये जानते हैं कि इन तीन रंगों में कौन-कौन से फ़ूड आइटम्स शामिल हैं और इनके क्या फायदे (Food Benefits) हैं।

न्यूट्रिशनल वैल्यू में वृद्धि (Nutritional value)

प्राकृतिक खाद्य रंग अक्सर फलों, सब्जियों और अन्य पौधों पर आधारित स्रोतों में मौजूदहोते हैं। रंग-बिरंगे खाद्य पदार्थ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो पोषण मूल्य को बढ़ा देते हैं। ये शरीर ये शरीर के सभी अंगों को जरूरी पोषण देकर मजबूती देते हैं।

नारंगी रंग (Orange color)

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में प्रकाशित शोध बताते हैं, ‘नारंगी रंग ताजगी, उत्साह और पॉजिटिव भावना पैदा करता है। ज्यादातर खाद्य पदार्थों को उनका नारंगी रंग एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन देता है। यह हेल्दी स्किन, बाल, आंखों की रोशनी को बनाये रखने और मेंटल हेल्थ को मजबूती देने में भी मदद कर सकता है। नारंगी कलर का फल पोटैशियम और फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। आमतौर पर लोग अपने आहार में बीटा-कैरोटीन की कमी महसूस करते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हर दिन आप अपनी प्लेट में नारंगी रंग के फ़ूड आइटम्स शामिल करें।

इन नारंगी फलों और सब्जियों को जरूर खाना चाहिए

• कद्दू (Pumpkin)
• खुबानी (Apricot)
• खरबूजा (Cantaloupe)
• गाजर (Carrots)
• आम (Mangoes)
• संतरे (Mangoes)
• शकरकंद (Sweet Potatoes)

सफेद रंग (White color)

न्युट्रिएंट जर्नल के शोध बताते हैं कि सफेद को अक्सर शुद्धता और स्वच्छता से जोड़ा जाता है। सफेद और भूरे रंग के फल और सब्ज़ियों में पोटैशियम, फाइबर, बीटा-ग्लूकेन, लिग्नान और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) की मात्रा अधिक होती है। ये पोषक तत्व हार्ट हेल्थ, कैंसर की रोकथाम, प्रतिरक्षा बढ़ाने, पाचन तंत्र के स्वास्थ्य और मेटाबोलिज्म को तेज करने के लिए बढ़िया हैं। पोटैशियम ब्रेन हेल्थ (Brain health) के लिए जरूरी है।

इन सफ़ेद खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए

• मशरूम (Mushrooms)
• ड्राई फ्रूट्स और सीड्स (Nuts and seeds) : काजू, तिल, पाइन नट्स, बीन्स: सफ़ेद बीन्स
• ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt)
• लहसुन और प्याज (Garlic and Onion)
• फूलगोभी (Cauliflower)
• शलजम (Turnips)
• नाशपाती (Pears)
• टोफू (Tofu)

हरा रंग (Green color)

न्युट्रिएंट जर्नल के अनुसार, हरा रंग प्रकृति का रंग है। यह संतुलन और सामंजस्य दिखाता है। यह रंग बढ़िया स्वास्थ्य, शांति और स्थिरता का भी प्रतीक है। अधिकांश हरे फल और सलाद (अंगूर, तरबूज, कीवी, खीरे, मिर्च, टमाटर) जल्दी भूरे नहीं होते हैं। ये फल आसानी से अपना हरापन नहीं खोते हैं।

हरे रंग के फल और सब्जियों में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम (Potassium) और विटामिन (Vitamin) के मौजूद होते हैं। यह दिल की सुरक्षा करते हैं। खून के थक्का बनने की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। हरे फल और सब्जियां आंखों के स्वास्थ्य, मजबूत दिमाग, मजबूत हड्डियों और दांतों को बनाए रखने में भी मदद करती हैं। गहरे हरे, पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की सबसे अधिक मात्रा होती है।

इन सब्जियों-फलों को शामिल किया जा सकता है

•ब्रोकली (Broccoli)
• केल (Kale)
• लेट्यूस (Lettuce)
• अजवाइन (Celery)
• कीवी फ्रूट (Kiwifruit)
• हरी मिर्च (Green Pepper)
• शतावरी (Asparagus)
• ग्रीन टी (Green Tea)

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें