बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: May 7, 2025
बीते कुछ महीनों से बिहार के लेगों को अपनी जमीनों की कागजात, बंदोबस्त आदि को लेकर कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा था. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से इसको लेकर नई पहल की गई है. अब बिहार के लोगों को जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. बिहार सरकार (Bihar Govt.) जून 2025 से एक नई कॉल सेंटर (Call Centre) सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत लोग दाखिल-खारिज, लगान भुगतान और अन्य राजस्व से जुड़ी शिकायतें सीधे टोल-फ्री नंबर पर दर्ज करा सकेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया है, जो जून 2025 के पहले सप्ताह से सक्रिय होगा.
Bihar News
Last Updated: May 5, 2025
राजनीति में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने नए जनसुराज अभियान (Jansuraj campaign) की शुरुआत बगहा से करने का ऐलान किया है. एक ऐसा इलाका जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का 'गांव' कहा जाता है. PK का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि वे सीधे नीतीश कुमार को उनकी "राजनीतिक जमीन" पर चुनौती देने को तैयार हैं.
Bihar News
Last Updated: May 4, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 (Bihar Assembly Election 2025 )को लेकर हर दिन नए-नए समीकरणों की आहट सुनाई दे रही है. भाजपा (BJP) और जेडीयू (JDU) इस पर सहमत हो चुके हैं कि चुनाव में मुख्यमंत्री (CM of Bihar) का चेहरा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही होंगे. लेकिन, विपक्षी खेमे में ? महागठबंधन में इसको लेकर एकमत नहीं हुआ जा रहा है. कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) के बीच इस पर सहमति नहीं बनी है. वीआईपी (VIP) जैसी पार्टी के नेता मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के बयानों से सबकुछ ठीक नहीं है, का आभास अभी से ही हो रहा है.
Bihar News
Last Updated: May 3, 2025
बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं. इन्हीं में एक प्रभावशाली समुदाय है कुर्मी, जो राज्य की सत्ता की चाभी बनता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) खुद इसी वर्ग से आते हैं और उन्होंने वर्षों से कुर्मी वोटबैंक को सधे हुए तरीके से अपने पक्ष में बनाए रखा है. अब एक बार फिर नीतीश कुमार का फोकस इस वर्ग पर बढ़ता हुआ दिख रहा है,
Bihar News
Last Updated: May 1, 2025
बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राज्य में आगामी विधानसभा (Bihar Assembly Election 2025) पूरे दमखम के साथ लड़ने का मन बना लिया है. बिहार में मुस्लिम आबादी लगभग 18% है. ओवैसी इस वोट बैंक को साधने की रणनीति में जुटे हैं.
Bihar News
Last Updated: April 30, 2025
चुनावी मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है. इसी क्रम में प्रसिद्ध चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने राज्य की विकास यात्रा पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, "बिहार में कोई असली बदलाव नहीं हुआ है, आज भी ज़मीनी हकीकत वही है जो दशकों पहले थी."
Bihar News
Last Updated: April 30, 2025
बिहार भाजपा (BJP) के लिए सम्राट चौधरी (Samart Choudhary) चुनावी राजनीति में बेहद अहम हैं, यह कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे दिल्ली में कुछ वरिष्ठ नेताओं के बेहद खास पसंद माना जाता है इनको. सम्राट चौधरी (Samart )ने न केवल अपने पिता शकुनी चौधरी (Shakuni Choudhary) से मिली राजनीतिक विरासत को संभाला है, बल्कि उसे अपनी व्यक्तिगत क्षमता, संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क से नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है.
Bihar News
Last Updated: April 28, 2025
बिहार की सियासत में जातिगत राजनीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पासी समाज को लेकर बयान दिया था. उन्होंने घोषणा की थी कि अगर राज्य में राजद (RJD) की सरकार बनती है, तो ताड़ी को शराबबंदी से मुक्त कर दिया जाएगा. तेजस्वी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
Bihar News
Last Updated: April 26, 2025
जातिगत समीकरणों के आधार पर चुनाव में टिकटों का बंटवारा होता है. जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी. ऐसे में जब निषाद वोटों की राजनीति करने वाले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) यह कहें कि हम इस बार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अगुवाई वाले NDA के साथ नहीं होंगे, तो इसका क्या असर पड़ेगा ? बिहार की कुल 243 विधानसभा की सीट में से 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान (Bihar Assembly Election 2026) में उतारने का ताल मुकेश सहनी ठोक रहे हैं.
Bihar News
Last Updated: April 25, 2025
बिहार सरकार द्वारा 25 अप्रैल को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली 2025 (Bihar Special Survey and Settlement (Amendment) Rules 2025) को मंजूरी दी गई है, जिसे राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने बड़े बदलावों के साथ पेश किया है. लेकिन इस फैसले के पीछे क्या सिर्फ प्रशासनिक सुधार की सोच है या फिर आगामी चुनावों (Bihar Assembly Election 2025) में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश? यह सवाल अब प्रदेश की राजनीति में गर्माता जा रहा है.












