बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: May 22, 2025
प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव यात्रा' ने राज्य की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा की है, लेकिन इसकी असरकारिता पर सवाल उठ रहे हैं. 120 दिनों में 243 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा में ठहराव नहीं होगा, तो जनता से गहराई से संवाद कैसे संभव होगा? बिहार की राजनीति जातीय समीकरणों, संगठन की ताकत और संसाधनों पर निर्भर करती है, जहां तीसरा विकल्प बन पाना कठिन है. हालांकि पीके का अनुभव और जनसंपर्क मजबूत है, पर राजनीति में स्थायी जनाधार बनाना बड़ी चुनौती है. पुष्पम प्रिया की तरह यह यात्रा भी सीमित प्रभाव वाली बनकर रह जाएगी या असल बदलाव का वाहक बनेगी — इसका फैसला जनता और 2025 के चुनाव नतीजे तय करेंगे.
Bihar News
Last Updated: May 21, 2025
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में कांग्रेस (Congress) ने नया पॉलिटिकल दांव खेला है. कांग्रेस नेता अलका लांबा (Alka Lamba) और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम (Rajesh Ram) ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई बहिन मान” (Mai Bahin Maan) योजना बिहार में लागू की जाएगी. योजना के तहत हर जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दिए जाएंगे.
Bihar News
Last Updated: May 20, 2025
बिहार की राजनीति में इन दिनों जनसुराज (JanSuraj) और उसके भीतर मचे घमासान को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. ताजा घटनाक्रम में पूर्व नौकरशाह आनंद मिश्रा (Anand Mihsra, IPS) ने जनसुराज से नाता तोड़ लिया है. मिश्रा के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जनसुराज में आरसीपी सिंह (RCP Singh) की बढ़ती भूमिका इसके पीछे की वजह है?
Bihar News
Last Updated: May 19, 2025
बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले आरसीपी सिंह (RCP Singh) अब प्रशांत किशोर (PK) के साथ आ गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस बार वह PK को रिपोर्ट करेंगे. यह बदलाव महज एक व्यक्तिगत समीकरण नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में एक नई धुरी के बनने का संकेत है.
Last Updated: May 19, 2025
bihar politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता रविवार को ग्रहण कर ली.
Bihar News
Last Updated: May 17, 2025
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की सरगर्मी के बीच अब सियासत केवल जाति तक सीमित नहीं रही, बल्कि धर्म को लेकर भी बहस तेज होती जा रही है. जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अगुवाई वाली सरकार ने गया (Gaya) जिले का नाम बदलकर गयाजी (GayaJee) कर दिया, उसके बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में बयानों की बाढ़ आ चुकी है.
Bihar News
Last Updated: May 15, 2025
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके बिहार दौरे के दौरान गुरुवार को दरभंगा में पुलिस द्वारा रोके जाने का मामला गरमा गया है. राहुल गांधी जब आंबेडकर छात्रावास के बाहर पहुंचे, तो उनके काफिले को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. राहुल गांधी को अपनी पार्टी के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करनी थी.
Bihar News
Last Updated: May 14, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembely Election 2025) को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनकी पार्टी राजद (RJD) पर हमलावर हो रही है. BJP ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसका शीर्षक है ’गैंग्स ऑफ घोटालेबाज’. इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर लगे कथित घोटालों को उजागर किया गया है.
Bihar News
Last Updated: May 14, 2025
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान हवाई अभियानों में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के अधिकारी एयर मार्शल ए के भारती (A K Bharti) की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. मीडिया के सामने आकर पूरे देश को उन्होंने सरकार और वायुसेना (IAF) की कार्रवाई के बारे में बताया. उसके बाद एके भारती के बिहार कनेक्शन को खंगाला गया और अब बिहार के नेताओं के बीच उनका काफी क्रेज बढ़ गया है. कई नेता पूर्णिया में उनके घर तक पहुंचे हैं. बिहार ही नहीं, पूरे देश में इनको लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इनके आत्मविश्वास, शौर्य की चर्चा से इनके पिता जीवछलाल यादव भी गदगद हैं.
Bihar News
Last Updated: May 8, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में डिजिटल शुरुआत की है. पार्टी ने टिकट के लिए आवेदन हेतु QR कोड आधारित प्रणाली लागू की है. अब इच्छुक उम्मीदवार QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे. इस बार कांग्रेस ने पारंपरिक आवेदन पद्धति को दरकिनार करते हुए तकनीक पर आधारित एक नई प्रक्रिया को अपनाया है. उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म में अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि, जनसमर्थन, सामाजिक योगदान आदि की जानकारी भरनी होगी.












