बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: April 25, 2025
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दशकों से जदयू (JDU) नेता ललन सिंह (Lallan Singh) का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी सहयोगी और पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में उनकी भूमिका अहम बन चुकी है. इस बार भी ललन सिंह पर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री के बयान और उनके इशारे कई राज़ छिपाए हुए हैं. साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election2025) से पहले बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने हाल ही में एक बयान में सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने 2022 में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा भाजपा (BJP) से रिश्ते तोड़ने के संभावित कारणों और उस वक्त के कुछ प्रमुख नेताओं के बारे में बात की.
Bihar News
Last Updated: April 24, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार की पावन धरती से देशवासियों को संबोधित किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. हालांकि यह कार्यक्रम केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Attack in Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिससे यह मंच कहीं अधिक भावनात्मक और सियासी मायने रखने वाला बन गया.
Bihar News
Last Updated: April 24, 2025
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और मौजूदा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों अपनी एक अलग ही राजनीतिक योजना को लेकर चर्चा में हैं. खबरें तेज हैं कि चिराग अब केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छोड़कर बिहार विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सवाल उठता है—आखिर क्यों?
Bihar News
Last Updated: April 22, 2025
बिहार की राजनीति में निषाद समुदाय को लेकर लगातार दावे और चर्चाएं होती रही हैं. विशेषकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने कई बार यह दावा किया है कि बिहार में निषाद समुदाय के वोटर्स की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है.अब मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने 51 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा करके चर्चा को और बल दे दिया है.अब युवाओं को लुभाने के लिए एक नई सामाजिक रणनीति अपनाई है. उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप देगी, जिससे वे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकें.
Bihar News
Last Updated: April 21, 2025
बिहार की राजनीति (Bihar politics) एक बार फिर गरमा गई है. जन सुराज (Jan Suraj) के संस्थापक प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को सीधे चेतावनी दे दी है. जन सुराज के संस्थापक ने राज्य सरकार (Bihar Govt) को तीन प्रमुख मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि राज्य की NDA सरकार इन मांगों को स्वीकार नहीं करती, तो जन सुराज 11 मई से पूरे बिहार के 40,000 राजस्व गांवों में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगा.
Bihar News
Last Updated: April 21, 2025
Bihar Assembly Election 2025): बिहार की सियासत में इन दिनों गर्मी तेज है. इसकी एक बड़ी वजह है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर सीधा हमला. खरगे के इस तीखे रुख को यूं ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके पीछे कांग्रेस (Congress) की एक बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी है – बिहार में खोया वजूद फिर से हासिल करना.
Bihar News
Last Updated: April 19, 2025
मोदी सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में दिल की बात कह दी. उन्होंने कहा कि अब उनका दिल्ली में मन नहीं लगता है और वह बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में पूरी तरह से लौटने की तैयारी कर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा, "दिल्ली में मन नहीं लगता, मेरी राजनीति की असली ज़मीन बिहार है. वहीं लोगों के बीच रहकर काम करने में सच्ची संतुष्टि मिलती है.
Bihar News
Last Updated: April 16, 2025
Mukesh Sahani : विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी (Bihar election 2025 Mukesh Sahni) ने कभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाने का फैसला लिया है.
Bihar News
Last Updated: April 15, 2025
जैसे-जैसे मौसम में गर्मी आ रही है, बिहार की राजनीति में भी उबाल आ रहा है. दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों और बयानों का दौर शुरू हो गया है. विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा ? किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, इसको लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से कुछ भी कहा जाए, लेकिन NDA के नेता लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का ही नाम ले रहे हैं. अब तो नीतीश के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का जिक्र करते हुए इस पर मुहर लगा दी है.
Bihar News
Last Updated: April 15, 2025
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर सीटों का गुणा-भाग शुरू हो गया है. हर दल अपने सहयोगियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर चुका है. RJD नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दिल्ली आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) सहित पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ बैठक की. गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर अभी कई दौर का मंथन होगा. अगली बैठक अब पटना में होने की सूचना जारी की गई है.












