States News
चक्रवात ’दाना’ का इफेक्ट : दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी , सैकड़ों ट्रेनें रद्द
चक्रवात ’दाना’ का इफेक्ट : दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी , सैकड़ों ट्रेनें रद्द
Authored By: सतीश झा
Published On: Wednesday, October 23, 2024
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
दक्षिण पूर्वी रेलवे के क्षेत्राधिकार में चलने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद्द किया गया है। एसईआर के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति के अनुसार और भी ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है। कोलकाता मुख्यालय वाला दक्षिण पूर्वी रेलवे क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में फैला हुआ है। पूर्वी रेलवे (ईआर) ने भी 24 अक्टूबर की रात 8 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक सियालदह स्टेशन से किसी भी ईएमयू लोकल ट्रेन का संचालन न करने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। पूर्व रेलवे की ओर से कम से कम 178 ट्रेनों को अभी तक रद्द करने की घोषणा कर दी गई है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
बंगाल की खाड़ी ( Way of Bengal) के पूर्व-मध्य क्षेत्र में बुधवार को बने चक्रवात ’दाना’ के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोलकाता सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा और हुगली जिलों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
इस चक्रवाती तूफान के चलते पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को 24 और 25 अक्टूबर के बीच रद्द कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और शुक्रवार सुबह भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा बंदरगाह के बीच ओडिशा तट पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की संभावना है।
नई दिल्ली और ओडिशा के बीच चलने वाली कई ट्रेन रद्द
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 23 से 26 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली से ओडिशा के बीच चलने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात दाना के मद्देनजर 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आज चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12802 नई दिल्ली-पुरी और 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी को रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा 24 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी, 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश, 12801 पुरी-नई दिल्ली, 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर और 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल रद्द रहेगी। रेलवे के अनुसार 25 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली, रेलगाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल। वहीं 26 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल को भी रद्द किया गया है।
ये भी पढ़े: चर्चा में है ’दाना’ चक्रवात, दोपहर तक वाकई बदल जाएगा इसका मिजाज !
ट्रेनों को जंजीरों से बांधा गया
चक्रवात से बचाव के लिए ट्रेनों को जंजीरों से बांधा गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचना शुरू कर दिया है। राज्य सचिवालय, कोलकाता, नगर निगम और समुद्र किनारे के आठ जिलों के जिलाधिकारियों के दफ्तर में कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा है कि चक्रवात से बचाव की तैयारी पूरी हो गई है। एनडीआरएफ ने भी पश्चिम बंगाल में अपनी 11 टुकड़ियों को तैनात किया है।
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा से शुरू होकर 24 अक्टूबर की रात तक 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
प्रशासनिक स्तर पर की गई है तैयारी
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर ने कहा, “दाना चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी निर्देस दिए गए हैं। इसे लेकर जिला आपदा विभाग की एक बैठक भी हुई थी, जिसमें राजस्व, पुलिस, पंचायती राज, सहित अन्य विभाग शामिल थे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं किस प्रकार की व्यवस्था करनी है। असुरक्षित क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों की तैनाती भी की जा रही है… दमकल की 17 टीम जिले में अलग-अलग स्थानों पर रहेंगे, NDRF, ODRAF की टीम भी मौजूद है। 179 शेल्टर और 370 अतिरिक्त शेल्टर तैयार रखा गया है। पर्यटकों के लिए भी राज्य सरकार की अडवाइजरी जारी की गई है…”
(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)