Deepawali 2024 : 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Deepawali 2024 : 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Authored By: स्मिता

Published On: Tuesday, October 1, 2024

Updated On: Monday, January 20, 2025

Dipawali 31oct 2024
Dipawali 31oct 2024

दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है, जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों और सड़कों को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करते हैं।

Authored By: स्मिता

Updated On: Monday, January 20, 2025

भारत में दीपावली 2024 : दिवाली (Deepawali 2024) भारत और दुनिया के कई हिस्सों में हिंदुओं के बीच सबसे प्रतीक्षित और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है, जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है। इसे अक्सर रोशनी, खुशी, समृद्धि और खुशी का त्योहार माना जाता है। बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाई जाने वाली दिवाली हिंदू महीने कार्तिक में साल की सबसे अंधेरी रात (अमावस्या) को पड़ती है। इसे कार्तिक अमावस्या कहा जाता है। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों और सड़कों को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करते हैं। लोग नए कपड़े पहनते हैं उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और स्वादिष्ट पारंपरिक भोजन का आनंद (Deepawali 2024) लेते हैं।

कब है दीपावाली 2024 : तिथि और समय (Deepawali 2024 Date & Time) 

इस साल काशी को छोड़कर अन्य जगहों पर दीपवली (Deepawali 2024) कौन सी तारीख को मनाई जाए, इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। पश्चिम में सूर्य के अस्त होने और चंद्रोदय में कुछ घंटे विलंब होने के चलते यह भ्रम की स्थिति हुई है। बनारस के ज्योतिष और अध्यात्म के ज्ञाता डॉ. अजय द्विवेदी के अनुसार, इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों तिथियों में है। दोनों तिथियों में प्रदोष काल भी है। उदयातिथि के कारण कुछ पंचांग में एक नवंबर को दीपावली होना बताया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, जिस तिथि में प्रदोष काल पूर्ण रूप से अमावस्या में हो, उसे ही पर्व तिथि माना जाता है। यदि कोई काल या तिथि विशेष किसी दिन को छह घंटों से कम मिला हो, तो इससे वह तिथि प्रभावी नहीं होती है। अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर (Amavasya) को मानी जाएगी और उसी दिन दीपावली है। दीपावली के लिए अर्ध व्यापिनी अमावस्या का होना आवश्यक है। यह 31 अक्टूबर (Deepawali 2024 : 31 october) को होगी।

यह भी पढ़ें : Navratri 2024 : 3 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे शारदीय नवरात्र, 12 अक्टूबर को होगा मूर्ति विसर्जन

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें