पहाड़ पर बर्फबारी, 48 घंटे बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन !

पहाड़ पर बर्फबारी, 48 घंटे बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन !

Authored By: सतीश झा

Published On: Friday, December 6, 2024

cold wave in delhi ncr comming soon
cold wave in delhi ncr comming soon

उत्तर भारत में सर्दी का असर अब तेज़ी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसके चलते मैदानी इलाकों, खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

Authored By: सतीश झा

Updated On: Friday, January 17, 2025

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में 8 से 10 दिसंबर के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडी हवाएं दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा देंगी।

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर तेज़ हो गया है। बिना बारिश और बर्फबारी के ही राज्य के सात शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।

ठंड का असर:- ताबो सबसे ठंडा 

  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मनाली, सोलन और कुछ मैदानी क्षेत्रों का तापमान शून्य के करीब रिकॉर्ड किया गया।
  • लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान –7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • कुकुमसेरी में –6 डिग्री, समधो में –3 डिग्री, कल्पा में –1.8 डिग्री, भुंतर में –0.7 डिग्री, सियोबाग में –0.2 डिग्री, और बजुआरा में –0.1 डिग्री दर्ज किया गया।
  • अन्य क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप
  • रिकांगपिओ में 0.4 डिग्री, मनाली में 0.5 डिग्री, और सोलन में 0.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
  • मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जैसे मैदानी जिलों में भी ठंड ने असर बढ़ा दिया है।
  • सुंदरनगर और बरठीं में तापमान 1.6 डिग्री, पालमपुर में 2.5 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री, और कांगड़ा में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानी सोबित कटियार (Sobit Katiyar) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8 से 10 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।8 और 9 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों पर भी बर्फ गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi’s Pollution: जहरीली हवा ने लील ली लाखों की जान

येलो अलर्ट जारी

  • 8 दिसंबर को आठ जिलों (सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, और ऊना) में बादलों की गरज और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 10 दिसंबर को ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मंडी व बिलासपुर के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है।
  • 11 और 12 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी का इंतजार

प्रदेश में दो महीनों से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे हिल स्टेशनों पर सैलानी पहली बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। बर्फबारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें