छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में शुरू होने जा रहा देश का पहला लीथियम खदान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में शुरू होने जा रहा देश का पहला लीथियम खदान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Tuesday, August 13, 2024

Updated On: Wednesday, April 16, 2025

lithium reserves in chhattisgarh
lithium reserves in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के कई राज्यों में प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार (Mineral Reserves) हैं। खनिजों का पता लगाने के लिए निरंतर अनुसंधान चलते रहते हैं। इसी कड़ी में जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) के एक हालिया सर्वे में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम का बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है। इस प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लीथियम कंटेंट मिलने का दावा किया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की छठी गवर्निंग बॉडी मीटिंग में सम्मिलित होने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कह कि कटघोरा में जल्दी ही देश की पहली लीथियम खदान शुरू होगी।

Authored By: अंशु सिंह

Updated On: Wednesday, April 16, 2025

खदान शुरू होने से बढ़ेंगे रोजगार

लीथियम (Lithium) एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, लीथियम खदान के शुरू हो जाने से देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा छत्तीसगढ़। इससे विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। खदान खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। इससे जुड़ी कंपनियां यहां काम शुरू करेंगी, जिसके पश्चात् तकनीकी एक्सपर्ट एवं संसाधनों के विकास के लिए भी लोगों की जरूरत होगी। वैसे, कोरबा से पहले बस्तर में भी लीथियम खदान होने की जानकारी मिली थी। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

आयात पर निर्भरता होगी कम

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है। इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लीथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है। लीथियम एक क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल है जिसकी आवश्यकता रिन्यूएबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। सैटेलाइट, इलेक्ट्रिक गाड़ियों, मोबाइल फोन एवं लैपटॉप की बैटरियों में इसका प्रयोग किया जाता है। इसके उत्पादन से ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार कार्बन उत्सर्जन को कम करने की भारत की कोशिशों को बड़ा बल मिलेगा, क्योंकि वर्तमान समय में देश इसके आयात पर निर्भर हैl

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें