Special Coverage
हो जाइए सावधान ! बदल रहा है मौसम, शीतलहर ही चपेट में आने वाला है दिल्ली सहित उत्तर भारत
हो जाइए सावधान ! बदल रहा है मौसम, शीतलहर ही चपेट में आने वाला है दिल्ली सहित उत्तर भारत
Authored By: सतीश झा
Published On: Sunday, December 8, 2024
Updated On: Friday, January 17, 2025
उत्तर भारत में ठंड तेजी से अपना असर दिखाने लगी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। आने वाले दिनों में यह और नीचे जाने की संभावना है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग कंपकंपाने पर मजबूर हो गए हैं।
Authored By: सतीश झा
Updated On: Friday, January 17, 2025
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला सहित कई जिलों में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी शुष्क ठंड महसूस की जा रही है।
लाहौल-स्पीति में पारा -13°C तक पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति के ताबो में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान -13.1°C दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -6.9°C, किन्नौर के रिकांगपिओ में -1°C और शिमला के नारकंडा में -0.8°C रिकॉर्ड किया गया।
राज्य के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तापमान शून्य या उसके करीब है। भुंतर और सियोबाग में 0°C, मनाली में 0.2°C, कुफ़री में 0.4°C और सोलन में 0.5°C दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में तापमान 2.8°C तक गिर गया, जो इस सीजन का सबसे कम है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग ने आठ जिलों में गरज और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।
9 दिसंबर को भी बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 10 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 11 से 14 दिसंबर के बीच राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़े: पहाड़ पर बर्फबारी, 48 घंटे बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन !
घने कोहरे की चेतावनी
मंडी और बिलासपुर के मैदानी इलाकों में 10 और 11 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
रविवार को कुछ हिस्सों में राहत
रविवार को शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सर्दी के तीव्र होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)