Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 12 March 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Tuesday, March 11, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 12 March 2025 : जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam: फिर से पलटी खाएगा मौसम, किन राज्यों में होगी बारिश और कहां पड़ेगी लू ? नोट कर लें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Aaj Ka Mausam 12 March 2025 : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत में गर्मी दस्तक दे चुकी है तो दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ जगहों पर गर्मी और लू ने लोगों का दैनिक जीवन तक प्रभावित किया है. इसके उलट जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते आने वाले दिनों में उत्तर भारत का मौसम पूरी तरह से बदलने जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार (12 मार्च) से देश के हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. IMD का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जबकि गुजरात में 10 -12 मार्च के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है.
कहां चलेगी लू और कहां होगी बारिश?
उत्तर मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में लोगों ने 11 मार्च को उमस और गर्मी का सामना किया. मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 12 मार्च को लू चलने का अनुमान लगाया है.
बिहार में बढ़ रही गर्मी
मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बिहार को मौसम शुष्क और गर्म रहा. इस दौरान आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके चलते गर्मी में तेजी से इजाफा होगा.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में क्या होगी बारिश?
दिल्ली में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली में आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में होली के दिन यानी 14-15 मार्च को भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 12 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ?
एनसीआर में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक नहीं दिखेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. दिल्ली की तरह ही मौसम में बदलाव का अधिक असर एनसीआर में नजर नहीं आएगा. होली के दिन बारिश रंगों का मजा किरकिरा कर सकती है. IMD के मुताबिक, पहाड़ों में वेस्टर्न डिसटरबेंस के सक्रिय होने से हल्की बारिश नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के शहरों में हो सकती है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में होली पर बिगड़ेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : यूपी में होली के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आगामी कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. यानी पूर्वांचल में बारिश होने की संभावना नहीं है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर
हरियाणा में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 12,13 और 14 मार्च को हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ आंधी और वज्रपात होने की आशंका है. इसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आगामी 3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि राज्य में तेजी से गर्मी बढ़ रही है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में ठीकठाक धूप पड़ रही है. 11 मार्च से फिर मौसम बिगड़ गया है. राज्य के कई इलाकों में फिर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी है. मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई. वहीं, 12 से 14 मार्च के लिए खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश का अलर्ट !
पंजाब में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पंजाब में मौसम के तेवर गर्म हो गए हैं. मौसम केंद्र चंडीगढ़ (Meteorological Centre Chandigarh) ने 12 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है. वही, 14 मार्च से पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में भी मौसम में धीरे-धीरे अब गर्म होता जा रहा है. दिन में तेज धूप के चलते गर्मी पड़ रही है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी भारी इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा. 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू कश्मीर में बदला मौसम, होगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में फिर मौसम बदल गया है. उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होगी, जिससे तापमान में फिर गिरावट आने से ठंड भी बढ़ेगी. जम्मू के इलाकों में 12 मार्च से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 12 से 14 मार्च के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














