बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: June 6, 2025
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट लक्ष्य “जाति जनगणना कराना है“, लेकिन सरकार इससे भाग रही है. केंद्र सरकार के साथ ही राहुल गांधी ने बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की. इसके बाद भाजपा (BJP) की ओर से राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने राहुल गांधी पर पलटवार किया और कांग्रेस (Congress) के पुराने कार्यों का उल्लेख किया.
Bihar News
Last Updated: June 6, 2025
जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election, 2025) की सरगर्मी तेज हो रही है, "जंगलराज" की बहस एक बार फिर सियासी केंद्रबिंदु बनती जा रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जोरदार हमला बोला है और सवाल खड़ा किया है कि क्या अब बिहार की जनता इस अराजकता को और बर्दाश्त करेगी ?
Bihar News
Last Updated: June 5, 2025
बिहार में एक बार फिर चमकी बुखार (Acute Encephalitis Syndrome - AES) ने दस्तक दे दी है. मुजफ्फरपुर, शिवहर, और आसपास के इलाकों में इस रहस्यमय बीमारी के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. खासतौर पर छोटे बच्चों में इसके लक्षण तेजी से उभर रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.
Bihar News
Last Updated: June 5, 2025
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार के सारण में एक जनसभा के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनके परिवार पर तीखा जुबानी हमला बोला. कभी लालू प्रसाद यादव का मजबूत गढ़ माने जाने वाले सारण में बोलते हुए प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा और नौकरियों के मुद्दे को उठाते हुए तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर तंज कसा.
Bihar News
Last Updated: June 4, 2025
भारतीय राजनीति में जाति को खारिज नहीं किया जा सकता है. बिहार की राजनीति में एक दौर ऐसा भी था, जब ब्राह्मण समुदाय की गिनती सत्ता के सबसे प्रभावशाली जातीय वर्गों में होती थी. चाहे प्रशासनिक तंत्र हो, विधानमंडल हो या सत्ताधारी दलों के शीर्ष पद - ब्राह्मण नेता हर स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. लेकिन समय के साथ यह स्थिति बदलती चली गई और आज ब्राह्मण समुदाय खुद को राजनीतिक रूप से हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहा है. आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है ?
Bihar News
Last Updated: June 3, 2025
कुछ ही महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election, 2025) के लिए हर दिन सियासी रूप से खास होता जा रहा है. बिहार की राजनीति में इन दिनों चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली हो या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सभा, उसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अहमियत दिख ही जाती है. उनके बयानों की तासीर भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों के बीच चर्चा यह भी हो रही है कि एनडीए (NDA) गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिली अहम भूमिका और चिराग को लगातार मिल रही बढ़त कहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारों पर तो नहीं है ? लोगों की जेहन में बीता विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election, 2020) भी आता है, जब स्वयं चिराग पासवान ने खुद को मोदी (Narandra Modi) का हनुमान बताया था और कई सीटों पर खेला हो गया था.
Bihar News
Last Updated: May 31, 2025
भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election, 2025) को लेकर जरा भी चूक नहीं करना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हालिया हालिया राज्य दौरे (Bihar Visit) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के क्रम में पार्टी ने बिहार के 35 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. यह बदलाव न सिर्फ संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा लाने की कोशिश है, बल्कि इससे यह भी साफ हो गया है कि भाजपा अब मिशन 2025 (Mission 2025 )को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
Bihar News
Last Updated: May 30, 2025
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag )बीते कुछ वर्षों से बिहार की राजनीति में तेजी से उभरते हुए नेता के रूप में देखे जा रहे हैं. जिस प्रकार से 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए (NDA) का हिस्सा बनकर उन्होंने चुनाव में 100 फीसदी चुनावी परिणाम हासिल किया, उससे उनका जोश हाई है. इसी वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर वो काफी एक्टिव हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक छोड़ने की बात कही गई. यह इस ओर इशारा करता है कि उनके मन में बिहार का नेतृत्व करने की लालसा है.
Bihar News
Last Updated: May 26, 2025
बिहार की राजनीति एक बार फिर परिवारिक विवाद के कारण चर्चा में है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अब खुलकर लालू परिवार (Lalu Family) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में भावनात्मक रूप से तीखे सवाल उठाए और खुद के साथ हुए व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
Bihar News
Last Updated: May 25, 2025
Tej Pratap Yadav Expelled : अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. परिवार में इसको लेकर घमासान मचा है. पारिवारिक मर्यादा और राजनीतिक नफा-नुकसान को तौला जा रहा है. इस मुद्दे पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के फैसले का समर्थन किया है, वहीं रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इस घटनाक्रम को मर्यादा की सीमा लांघना बताया है.
ताजा खबरें
उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News)










