बदल गया अरविंद केजरीवाल के घर का पता, अब होगा 5 फिरोजशाह रोड

बदल गया अरविंद केजरीवाल के घर का पता, अब होगा 5 फिरोजशाह रोड

Authored By: सतीश झा

Published On: Friday, October 4, 2024

Last Updated On: Thursday, May 1, 2025

former cm-arvind kejariwal new home adress
former cm-arvind kejariwal new home adress

शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना आवास बदल लिया है। अब उनका नया पता 5 फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली होगा। यह इलाका दिल्ली के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित सरकारी आवासों में से एक है। लुटियंस जोन में इस आवास को राज्यसभा सांसद को आवंटित किया गया था। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री मित्तल का यह सरकारी आवास रहा है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, May 1, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने परिवार सहित अपना आवास खाली कर दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने नए आवास पर परिवार के साथ पूजा की। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लुटियंस जोन में स्थित अपने नए आवास पर जाने के लिए 6, फ्लैगस्टाफ रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में निकलते हुए देखा गया, जबकि उनके माता-पिता और बेटी दूसरे वाहन में चले गए।

सिविल लाइंस से आ रहे हैं इस घर में

पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सिविल लाइंस इलाके में अपने आवास में रहते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे बदलकर लुटियंस दिल्ली के इस सरकारी बंगले में शिफ्ट कर लिया है। केजरीवाल के आवास पर सुबह से ही मिनी ट्रकों का आना-जाना शुरू हो गया था, जो उनके परिवार के सामान को नए आवास तक पहुंचा रहे थे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल अब मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर स्थित पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे। यह नया आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के नजदीक है, जो कि रविशंकर शुक्ला लेन में स्थित है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सांसदों, विधायकों और पार्षदों सहित कई पार्टी नेताओं ने अपने घरों में रहने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के फिरोजशाह रोड स्थित आधिकारिक आवास को चुना। यह घर आम आदमी पार्टी के रविशंकर शुक्ला लेन में स्थित मुख्यालय के बेहद करीब है, जिससे केजरीवाल और उनके परिवार के लिए पार्टी के कामकाज में सहजता बनी रहेगी।

राजनीतिक चर्चाओं का विषय

यह कदम कई राजनीतिक चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस आवास के ठीक पीछे पंडित रविशंकर शुक्ला लेन है, जहां कुछ ही समय पहले आम आदमी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय भी शिफ्ट हुआ है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके नए आवास की जगह और इसकी निकटता को देखते हुए, यह कदम राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बदला है एक दिन पहले अपना आवास

गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया (Former DCM Manish Sisodia) भी राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए। यह आवास आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का आधिकारिक बंगला है। मनीष सिसौदिया के इस नए ठिकाने पर शिफ्ट होने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड का सरकारी आवास छोड़ दिया है, जहां वह 2015 से रह रहे थे।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें