पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, November 8, 2024

pm vidya lakshmi scheme
pm vidya lakshmi scheme

देश के होनहार स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में वित्तीय मदद उपलब्ध कराने वाली पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को नया विस्तार दिया गया है। इस बारे में 6 नवंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस योजना में कैसे कराएं पंजीकरण और इसमें क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं...

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Last Updated On: Friday, November 8, 2024

हाइलाइट्स

  • उच्च शिक्षा के लिए अब 10 लाख रुपये तक का लोन/ऋण बिना किसी गारंटी और गिरवी के ही मिल सकेगा।
  • इसका लाभ देश के शीर्ष 850 उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 22 लाख से अधिक छात्र उठा सकेंगे।
  • हालांकि इसका लाभ वही छात्र उठा सकेंगे, जो नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की ओवरआल रैंकिंग में शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल होंगे।
  • इसका लाभ केंद्र और राज्य सरकारों की फंडिंग से चलने वाले ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भी उठा सकेंगे, जो एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 101 से 200 में होंगे। फिलहाल इस रैंकिंग फ्रेमवर्क में देश के करीब 850 उच्च शिक्षण संस्थान आते हैं।

खुद को करें रजिस्टर

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इस योजना के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए आपके पास अपनी ईमेल आईडी होना आवश्यक है, जिसके जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रामाणिकता और सुरक्षा के लिए इसी ईमेल आईडी पर आवश्यक कोड आदि भेजे जाएंगे।
कैसे करें लागइन

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा है, तो रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले मोबाइल (एंड्रायड या आईफोन पर) https://www.vidyalakshmi.co.in/Students पोर्टल खोलें। यहां होम पेज पर सबसे ऊपर दाहिनी ओर Register के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां अपने ईमेल को दर्ज करें और इसके लिए एक नया पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड को रीइंटर करें। कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आपके ईमेल पर एक पासकोड चला जाएगा। एक नया पेज खुलने पर पासकोड डालें। इसे डालते ही आपका पंजीकरण हो जाएगा।

रखें वेरिफिकेशन का ध्यान

इसकी सूचना आपके ईमेल पर भी चली जाएगी। ईमेल के जरिए आपका वेरिकेशन होगा। ध्यान रखें, आपके विद्यालक्ष्मी खाते को एक्टीवेट यानी चालू करने के लिए यह वेरिफिकेशन अनिवार्य है, जिसे उसी दिन पूरा करना होगा, अन्यथा उस दिन आधी रात के बाद यह अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। ऐसा होने की स्थिति में आपको नए सिरे से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लोन के लिए कैसे करें आवेदन

वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आप विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर लागइन करके अपने एकाउंट के माध्यम से एजूकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लागइन के बाद Common Education Loan Application Form (CELAF) में आवश्यक सूचनाएं भरनी होती हैं। फॉर्म भरने के बाद आवेदक एजूकेशनल लोन के बारे में सर्च करके अपनी आवश्यकता, अर्हता और सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। सीईएलएएफ एक सिंगल फॉर्म है, जिसके जरिए कई बैंकों से लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

स्टूडेंट्स के लिए ध्यान रखने वाली बातें

  1. विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर स्टूडेंट अपना केवल एक ही एकाउंट बना सकते हैं।
  2. यह पोर्टल स्टूडेंट्स के लिए सिंगल विंडो की सुविधा उपलब्ध कराता है यानी यहां से विभिन्न बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली एजूकेशन लोन संबंधी सूचनाओं के अलावा स्कॉलरशिप की सूचना भी प्राप्त की जा सकती है।
  3. इसके जरिए एक ही एप्लीकेशन के जरिए विभिन्न बैंकों में लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  4. एक बार आवेदन करने के बाद आप इसके स्टेटस के बारे में भी इसी पोर्टल पर पता कर सकते हैं।
  5. अपनी शंकाओं के समाधान के लिए और अधिक जानकारी के लिए देखें  https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/faq
अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें