Tech News
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e, जानें दोनों की कीमत में क्या है अंतर
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e, जानें दोनों की कीमत में क्या है अंतर
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, June 25, 2025
Last Updated On: Wednesday, June 25, 2025
हैरियर EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आता है- 65 kWh और 75 kWh। टाटा ने केवल 75 kWh यूनिट की रेंज बताई है, जो 627 किमी है। दूसरी ओर, XEV 9e में भी दो बैटरी ऑप्शन्स हैं- 59 kWh और 79 kWh, जिनकी महिंद्रा के दावे के अनुसार रेंज क्रमशः 542 किमी और 656 किमी है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Wednesday, June 25, 2025
टाटा मोटर्स ने इस महीने की शुरुआत में हैरियर EV को 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि लॉन्च के समय टाटा ने केवल हैरियर EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया था। यह फोन रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों में उपलब्ध है। अब कंपनी ने ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर के सभी सिंगल-मोटर वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा की हैं। हैरियर EV का मुकाबला महिंद्रा XEV 9e से है। टाटा की तरह महिंद्रा ने भी XEV 9e के सभी वेरिएंट्स की कीमतें धीरे-धीरे बताई हैं। हैरियर EV के उलट XEV 9e में AWD वेरिएंट्स नहीं हैं। आइए, देखते हैं कि कीमत के मामले में हैरियर EV और XEV 9e में क्या अंतर है।
टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: कीमत की तुलना
महिंद्रा XEV 9e वेरिएंट्स
- पैक वन: 59 kWh बैटरी, 21.90 लाख रुपये
- पैक टू: 59 kWh बैटरी, 24.90 लाख रुपये
- पैक थ्री सेलेक्ट: 59 kWh बैटरी, 27.90 लाख रुपये
- पैक थ्री: 79 kWh बैटरी, 30.50 लाख रुपये
टाटा हैरियर EV वेरिएंट्स (RWD)
- एडवेंचर 65: 65 kWh बैटरी, 21.49 लाख रुपये
- एडवेंचर S 65: 65 kWh बैटरी, 21.99 लाख रुपये
- फियरलेस+ 65: 65 kWh बैटरी, 23.99 लाख रुपये
- फियरलेस+ 75: 75 kWh बैटरी, 24.99 लाख रुपये
- एम्पावर्ड 75: 75 kWh बैटरी, 27.49 लाख रुपये
(सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया हैं)
जैसा कि ऊपर दी गई टेबल से पता चलता है कि XEV 9e की शुरुआती कीमत हैरियर EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट से 41,000 रुपये ज्यादा है। साथ ही, टॉप-स्पेक XEV 9e की कीमत हैरियर EV के टॉप-स्पेक RWD वेरिएंट से 3 लाख रुपये ज्यादा है। यह ध्यान देना जरूरी है कि टाटा और महिंद्रा दोनों ही एक्स-शोरूम कीमत में चार्जिंग ऑप्शन स्टैंडर्ड के तौर पर नहीं दे रहे हैं।
बैटरी और रेंज
हैरियर EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आता है- 65 kWh और 75 kWh। टाटा ने केवल 75 kWh यूनिट की रेंज बताई है, जो 627 किमी है। दूसरी ओर, XEV 9e में भी दो बैटरी ऑप्शन्स हैं- 59 kWh और 79 kWh, जिनकी महिंद्रा के दावे के अनुसार रेंज क्रमशः 542 किमी और 656 किमी है। दोनों इलेक्ट्रिक SUV कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं।