Delhi Elections 2025 Awareness: दिल्ली के मतदाताओं को ऐसे किया जाएगा जागरूक, होगा ऑनलाइन क्विज

Delhi Elections 2025 Awareness: दिल्ली के मतदाताओं को ऐसे किया जाएगा जागरूक, होगा ऑनलाइन क्विज

Authored By: सतीश झा

Published On: Tuesday, January 7, 2025

Delhi Elections 2025 Awareness: Online quiz ke zariye matdataon ko jagruk karne ki taiyari.
Delhi Elections 2025 Awareness: Online quiz ke zariye matdataon ko jagruk karne ki taiyari.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (SVEEP) के तहत 21 से 23 जनवरी के बीच एक ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज़ के विजेताओं को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 स्वीप (SVEEP), चुनाव आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो देशभर में मतदाता जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करता है।दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर. एलिस वाज ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National voters day) के अवसर पर मतदाता जागरूकता (Delhi Elections 2025 Awareness) बढ़ाने के लिए इस ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। क्विज़ के लिए पंजीकरण 6 जनवरी से शुरू हो गया है और यह 19 जनवरी तक खुला रहेगा। क्विज़ 21 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन होगी। इसमें दिल्ली के सभी पंजीकृत मतदाता और कक्षा 9 से ऊपर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

पुरस्कार और प्रमाण पत्र

क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:

पुरस्कार राशि
प्रथम पुरस्कार ₹10,000
द्वितीय पुरस्कार ₹7,000
तृतीय पुरस्कार ₹5,000

प्रत्येक जिले से कुल 33 विजेताओं का चयन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र भी मिलेगा। विजेताओं को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सीईओ आर. एलिस वाज ने कहा कि इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ को गहराई देना और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने मतदाताओं और पात्र छात्रों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े : Delhi Purvanchal Voters : AAP-BJP की खींचतान, कितनी सीटें प्रभावित ?

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें