डेली करेंट अफेयर्स Saturday, 23 August 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, August 22, 2025

Updated On: Saturday, August 23, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 23 August 2025

Daily Current Affairs 23 August 2025 in Hindi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शनिवार, 23 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. जीएसटी के चार स्लैब की जगह कितने स्लैब रखने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल की तरफ से गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने अपनी मंजूरी दे दी है?

(A) दो
(B) तीन
(C) पांच
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
केंद्र सरकार ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब को समाप्त कर केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत का स्लैब रखने का प्रस्ताव रखा है. विलासिता संबंधी और पान मसाला, गुटका जैसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं को अलग से 40 प्रतिशत स्लैब में रखने का प्रस्ताव है. 21 अगस्त को इस प्रस्ताव को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले जीओएम के समक्ष पेश किया गया था.

Q2. दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (सीपी) किसे बनाया गया है?

(A) एसबीके सिंह
(B) सतीश गोलचा
(C) राकेश सिन्हा
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला और हमले में प्रथमदृष्टया पुलिस की चूक दिखाई देने के अगले ही दिन पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसबीके सिंह को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया. गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त बनाया है. उनका कार्यकाल अप्रैल 2027 तक रहेगा.

Q3. अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद रूस ने भारतीय उत्पादों के लिए अपने दरवाजे खोलने की बात कही थी. अब किस अन्य देश ने भारतीय उत्पादों के लिए ऐसा ही कहा है?

(A) चीन
(B) फ्रांस
(C) ब्रिटेन
(D) ऑस्ट्रेलिया

(A)
रूस से तेल खरीद के चलते अमेरिका द्वारा भारत के खिलाफ छेड़ी गई टैरिफ जंग के बीच चीन ने भारतीय उत्पादों के लिए अपने दरवाजे खोलने की घोषणा की है. भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि भारत और चीन एशिया के विकास के दो प्रमुख इंजन हैं और दोनों देशों के सहयोग से पूरी दुनिया को लाभ होगा.

Q4. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 21 अगस्त, 2025 को घोषणा की कि प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली बार आधार कार्ड नहीं मिलेगा?

(A) बंगाल
(B) उत्तर प्रदेश
(C) असम
(D) बिहार

(C)
यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की. यह एहतियाती कदम घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता मिलने से रोकने के लिए उठाया गया है.

Q5. लगातार तीसरी बार भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का अध्यक्ष 21 अगस्त, 2025 को किसे चुना गया?

(A) सुशील सिंह
(B) विजेंद्र सिंह
(C) जसपाल प्रधान
(D) अजय सिंह

(D)
निवर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह ने लंबे इंतजार के बाद हुए चुनाव में जसलाल प्रधान को हराया. स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने इस चुनाव को 40-26 के अंतर से जीता.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Saturday, August 23, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण