डेली करेंट अफेयर्स Wednesday 21 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, May 20, 2025

Updated On: Tuesday, May 20, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 बुधवार, 21 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. ‘भारत और मालदीव के बीच 19 मई, 2025 को माले में 13 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस बारे में निम्न में से क्या सही नहीं है?
(A) इसमें 10 करोड1 मालदीव रुपये के अनुदान से फेरी सेवाओं को बढ़ाने, समुद्री संपर्क का विस्तार करने और सामुदायिक आजीविका को बढ़ाने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.
(B) मालदीव सरकार की ओर से विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील और मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए.
(C) मालदीव में हाई-स्पीड फेरी नेटवर्क अब नौ एटोल के 81 द्वीपों को जोड़ रहा है.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
एमओयू पर किया गया हस्ताक्षर उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना चरण-3 के तहत लागू की जाने वाली परियोजनाओं के लिए है.

Q2. ‘म्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 19 मई, 2025 को किस बोर्ड का पुनर्गठन किया?
(A) श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
(B) श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड
(C) श्री भैरों नाथ श्राइन बोर्ड
(D) A और B दोनों सही हैं

(D)
दोनों बोर्ड में नौ-नौ सदस्य शामिल किए गए हैं. सदस्यों को तीन-तीन साल के लिए नामित किया गया है. उपराज्यपाल दोनों बोर्ड के चेयरमैन भी हैं.

Q3. किस देश में हाल में बजरंगबली (हनुमान जी) की 16 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है?
(A) फीजी
(B) सूरीनाम
(C) गुयाना
(D) थाईलैंड

(C)
गुयाना के स्पार्टा में एस्सेक्विबो तट पर सीता राम राधे श्यान मंदिर में बजरंगबली की 16 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है.

Q4. हाल में किसने कहा कि भारत दुनियाभर के शरणार्थियों के लिए धर्मशाला नहीं है?
(A) केंद्र सरकार
(B) बीजेपी
(C) कांग्रेस
(D) सुप्रीम कोर्ट

(D)
सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे देशों के नागरिकों को शरण देने के मामले में 19 मई, 20265 को यह टिप्प्णी की. सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, अनुच्छेद 19 के तहत भारत में बसने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को है.

Q5. ‘ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारत की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करते हुए किस धर्मस्थल को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारत की आकाश मिसाइल प्रणाली और एल-70 वायु रक्षा तोपों ने नाकाम कर दिया था?
(A) ननकाना साहब
(B) स्वर्ण मंदिर
(C) वैष्णो देवी
(D) बांग्ला साहब

(B)
भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को निशाना बनाने की असफल कोशिश की थी.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Tuesday, May 20, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण