डेली करेंट अफेयर्स Wednesday 14 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, May 13, 2025

Updated On: Tuesday, May 13, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 14 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 बुधवार, 14 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की घोषणा करने के पांच दिन बाद ही पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी 12 मई, 2025 को क्रिकेट के किस फार्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी?
(A) वनडे क्रिकेट
(B) टी-20 क्रिकेट
(C) टेस्ट क्रिकेट
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
36 वर्षीय विराट कोहली ने गत वर्ष टी-20 प्रारूप से संन्यास लिया था. अब वह केवल एक प्रारूप वनडे में खेलेंगे. अब वह सफेद जर्सी (ब्लू बैगी) में खेलते हुए कभी नहीं दिखेंगे. विराट ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 के औसत और 55.57 के स्ट्राइक रेट से कुल 9,230 रन बनाए हैं. इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं.

Q2. भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद बीसीसीआइ ने आइपीएल का मौजूदा सत्र (2025) छह स्थानों पर कब से आरंभ करने का निर्णय किया?
(A) 14 मई
(B) 15 मई
(C) 16 मई
(D) 17 मई

(D)
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आइपीएल का फाइनल तीन जून, 2025 को होगा. उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा 6-7 मई, 2025 की रात शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आठ मई को धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच मैच रद होने के बाद आइपीएल को रोक दिया गया था. उस समय स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था.

Q3. किस पड़ोसी देश में अब शतरंज (चेस) खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
(A) पाकिस्तान
(B) बांग्लादेश
(C) अफगानिस्तान
(D) मालदीव

(C)
अगस्त 2021 में देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों पर तमाम पाबंदियां लगाने के साथ ही कई सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा चुका है. इस कड़ी में अब उसने धार्मिक चिंताओं का हवाला देकर शतरंज पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

Q4. किस देश ने अब प्रवासियों के लिए नागरिकता प्राप्त करने की प्रतीक्षा अवधि पांच से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दिया है?
(A) अमेरिका
(B) कनाडा
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) इंग्लैंड

(D)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर द्वारा 12 मई, 2025 को घोषित नई प्रवासन नीति में ये निर्णय शामिल हैं. नई व्यवस्था के तहत ब्रिटेन में पांच साल तक रहने वाले भारतीयों सहित किसी भी व्यक्ति के लिए स्वत: बसने और नागरिकता प्राप्त करने की मौजूदा व्यवस्था समाप्त हो जाएगी.

Q5. पिछले चार दशकों के सशस्त्र संघर्ष के बाद एक कुर्दिश उग्रवादी समूह ने 12 मई, 2025 को किस देश के साथ एक नई शांति पहल के हिस्से के रूप में हथियार बंदी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया?
(A) इराक
(B) तुर्किये
(C) ईरान
(D) सीरिया

(B)
कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के इस निर्णय की घोषणा इस समूह के करीब फिरात न्यूज एजेंसी ने की. पार्टी ने वादा किया है कि वह मध्य पूर्व में सबसे लंबे समय से चल रहे विद्रोह को खत्म करेगी और इसका तुर्किये, सीरिया और इराक में महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Tuesday, May 13, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण