डेली करेंट अफेयर्स Sunday 11 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Saturday, May 10, 2025

Updated On: Saturday, May 10, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 11 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 रविवार, 11 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. भारत सरकार ने टेरिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना के किसी भी अधिकारी या इससे जुड़े व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर सेवा के लिए बुलाने का अधिकार किसे दे दिया है?
(A) प्रधानमंत्री को
(B) रक्षा मंत्री को
(C) थलसेना अध्यक्ष को
(D) टेरिटोरियल आर्मी डीजी को

(C)
रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश अगले तीन साल तक लागू रहेगा. अधिसूचना में इसकी तिथि 10 फरवरी, 2025 से नौ फरवरी, 2028 बताई गई हैहै. नौ अक्टूबर, 1949 को अस्तित्व में आई टेरिटोरियल आर्मी ने पिछले साल यानी 2024 में ही अपनी स्थापना के 75 साल पूरे किए हैं. टेरिटोरियल बटालियन की मौजूदा 32 में से 14 इन्फैंट्री बटालियनों को दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, उत्तरी, दक्षिण-पश्चिम, अंडमान व निकोबार कमान और आर्मी ट्रेनिंग कमान में तैनात किया जा सकता है

Q2.भारत और पाकिस्तान के किन संस्थानों के बीच बातचीत के बाद 10 मई, 2025 को युद्धविराम पर सहमति हो गई?
(A) विदेश मंत्री
(B)
रक्षा मंत्री
(C)
डीजीएमओ
(D)
उपरोक्त में से कोई नहीं

(C)
दोनों देशों के Directors General of Military Operations (DGMOs) के बीच 10 मई को हुई बातचीत के बाद यह सहमति बनी.

Q3. द्वितीय विश्व युद्ध (1941-45) में जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रूस के किस स्थान पर विजय परेड का आयोजन किया गया?
(A) थेन आन मन चौक
(B) रेड स्क्वायर
(C) विक्ट्री स्क्वायर
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
इस समारोह को मनाने के लिए रूस की राजधानी मास्को स्थित रेड स्क्वायर पर विजय परेड का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 27 देशों के नेता शामिल हुए. इनमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भी शामिल हुए.

Q4. इनमें से कौन नौ मई, 2025 को अपनी पहली प्रार्थना में शामिल हुए?
(A) दलाई लामा
(B) पोप लियो 14वें
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को आठ मई, 2025 को नया रोमन कैथोलिक पोप चुना गया था. उन्होंने अपना नाम पोप लिओ 14वां रखा है. 69 वर्षीय प्रीवोस्ट पहले अमेरिकी पोप हैं.

Q5. सोवियत संघ के दौर में शुक्र ग्रह के लिए छोड़ा गया कौन-सा अंतरिक्ष यान इस सप्ताह के अंत तक धरती पर गिर सकता है?
(A) स्पेसएक्स
(B) कासमोस 482
(C) अपोलो 5
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
तत्कालीन सोवियत संघ ने 1972 में कासमोस 482 को शुक्र ग्रह पर भेजने के लिए लॉन्च किया था, लेकिन रॉकेट में खराबी के कारण यह पृथ्वी की कक्षा में फंस गया.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Saturday, May 10, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण