Q1. टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अपने किस आइ चैटबॉट की घोषणा 16 फरवरी, 2025 को की, जिसे वह दुनिया का सबसे स्मार्ट एआइ कह रहे हैं?
(A) चैटजीपीटी
(B) ओपनएआइ
(C) ग्रॉक-3
(D) डीपफेक
(C)
एलन मस्क अमेरिका के बड़े कारोबारी होने के साथ अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी और सरकारी दक्षता विभाग (डोज) के प्रमुख भी हैं. मस्क की एआइ कंपनी एक्सएआइ, ओपनएआइ और गूगल जैसी कंपनियों से अलग स्वतंत्र रूप से काम करने का दावा करती है. ग्रॉक (Grok) को पहले एक्स (पहले टि्वटर) के प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था. यदि ग्रॉक-3 भी इसी तरह आता है, तो एक्स के सब्सक्रिप्शन बढ़ सकते हैं. माना जा रहा है कि इसमें टेक्स्ट टु वीडियो जैसी नई और एडवांस सुविधाएं हो सकती हैं. इससे यह ओपनएआइ के जीपीटी-4, गूगल डीपमाइंड के जेमिनी और एंथ्रोपिक के क्लॉड जैसे बड़े एआइ मॉडल्स को टक्कर दे सकता है.
Q2. 50,000 किलोमीटर की लंबाई वाले अंडरसी केबल प्रोजेक्ट ‘वाटरवर्थ’ की घोषणा हाल में दुनिया की किस कंपनी ने की?
(A) फेसबुक
(B) इंस्टाग्राम
(C) वाट्सएप
(D) मेटा
(D)
‘वाटरवर्थ’ प्रोजेक्ट का एलान फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने किया है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत-अमेरिका के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से दोनों देशों के बीच हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी का एक नया दौर शुरू होगा. इससे भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को भी सपोर्ट मिलेगा. मेटा ने बताया कि नया प्रोजेक्ट ‘वाटरवर्थ’ अमेरिका, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अन्य महत्वपूर्ण रीजन में इंडस्ट्री लीडिंग कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा. यह प्रोजेक्ट इस दशक के अंत तक पूरा हो सकता है.
Q3. IPL-2025 (इंडियन प्रीमियर लीग-2025) की शुरुआत कब से हो रही है?
(A) 20 मार्च से
(B) 21 मार्च से
(C) 22 मार्च से
(D) 23 मार्च से
(C)
बीसीसीआइ के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च, 2025 से होगी. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा. केकेआर ने तीन बार आइपीएल का खिताब जीता है.
Q4. हाल में जम्मू-कश्मीर के किस/किन पर्यटन स्थलों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र और धूमपान मुक्त पर्यटक क्षेत्र घोषित किया गया है?
(A) बारामुला में गुलमर्ग का स्की रिसार्ट
(B) टंगमर्ग पर्यटन स्थल
(C) केवल A
(D) A और B दोनों
(D)
यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. केंद्र सरकार ने मौजूदा बजट सत्र में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के गठन के लिए विधेयक पेश किया है, जिसे संसद से जल्द पारित कराने की योजना है. विधेयक में कहा गया है कि इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारत में सहकारिता क्षेत्र को शिक्षा के माध्यम से व्यवस्थित करना है. यह केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरह कार्य करेगा और इसमें डिग्री स्तर से पढ़ाई शुरू होगी. दूरस्थ शिक्षा एवं ई-लर्निंग पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे. इसका कैंपस देश-विदेश में कहीं भी खोला जा सकता है.
Q5. इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस-2025 का आयोजन रविवार 16 फरवरी, 2025 को कहां हुआ?
(A) दुबई
(B) मस्कट
(C) शारजाह
(D) आबूधाबी
(B)
इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस-2025 का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में हुआ. इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया. इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इस सम्मेलन में पश्चिम एशिया के नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव जैसे भारत के सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ फ्रांस, चीन, ब्रिटेन और अमेरिका के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया.
नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.