आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 25 February 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Monday, February 24, 2025

Updated On: Monday, February 24, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 25 february 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. केंद्र सरकार आम बजट में की गई घोषणा के अनुसार अगले तीन वर्षों में देश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किस सेंटर की स्थापना के लिए सभी जिला अस्पतालों में खामियों की पहचान तथा बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए सर्वेक्षण शुरू किया गया है?

(A) पोलियो उन्मूलन सेंटर
(B) क्षयरोग उन्मूलन सेंटर
(C) डे केयर कैंसर सेंटर
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन केंद्रों की स्थापना पर अगले तीन वर्षों में 3,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. ये केंद्र चार से छह बिस्तरों वाले होंगे और इनमें कीमोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराने व कैंसर की रोकथाम तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर ध्यान दिया जाएगा. देश में फिलहाल कुल 764 जिला अस्पताल हैं, जिनके लिए कैंसर के दौरान होने वाली कीमोथेरेपी आदि देने की व्यवस्था करने की आवश्यकता है. उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी, 2025 को अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने में मदद करेगी. 2025-26 में ऐसे 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

Q2. दिल्ली विधानसभा में किस पूर्व मुख्यमंत्री और आप की वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है?

(A) रेखा गुप्ता
(B) बांसुरी स्वराज
(C) आतिशी
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
दिल्ली विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष में मुख्य पद, दोनों पर महिलाएं आसीन हैं. बीजेपी की रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री चुनी गई हैं, जबकि आतिशी नेता प्रतिपक्ष चुनी गई हैं.

Q3. हाल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में छत का एक हिस्सा ढह जाने से 14 किलोमीटर अंदर आठ लोग फंस गए. यह परियोजना कहां है?

(A) सिलक्यारा, हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तरकाशी, उत्तराखंड
(C) नगरकुरनूल, तेलंगाना
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(C)
सुरंग में फंसे लोगों में दो इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार श्रमिक शामिल हैं.

Q4. पिछले दस वर्षों में वाहन सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के प्रयासों के लिए भारत को हाल में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) सड़क सुरक्षा पुरस्कार
(B) प्रिंस माइकल डिकेड ऑफ एक्शन रोड सेफ्टी अवॉर्ड
(C) डिकेड एक्शन रोड सेफ्टी
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
सड़क सुरक्षा के लिए यह वैश्विक पुरस्कार मोरक्को में आयोजित सड़क सुरक्षा पर चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में प्रदान किया गया. सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने डब्ल्यूएचओ के एटिएन क्रुग से भारत के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि पिछले 10 वर्षों में भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की लंबाई 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 2024 में 146,195 किलोमीटर हो गई है, जिससे यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क बन गया है. राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर भी 2014 में 93 किलोमीटर से बढ़कर 2024 में 2,474 किलोमीटर हो गया है.

Q5. भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने किस/किन दर्दनिवारक दवाओं के उत्पादन और निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है?

(A) टेपेंटाडोल
(B) कैरिसोप्रोडोल
(C) केवल a
(D) a और b दोनों

(D)
यह कदम इन खबरों के बाद उठाया गया है, जिनमें कहा गया था कि इन दवाओं को मुंबई स्थित फार्मा कंपनी ने पश्चिम अफ्रीकी देशों में निर्यात किया था जिससे वहां संकट पैदा हो गया था. इन दवाओं का मादक पदार्थों के रूप में नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने का खतरा है. टेपेंटाडोल का उपयोग दर्द के इलाज के लिए किया जाता है, जबकि कैरिसोप्रोडील मांसपेशी रिलैक्सेंट है जो दर्द से राहत देता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उसने भारतीय दवा निर्माता कंपनी एविओ फार्मास्युटिकल्स द्वारा पश्चिम अफ्रीका के कुछ देशों में निर्यात के संबंध में चिंताओं के बाद यह कार्रवाई की है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Monday, February 24, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण