आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 29 March 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, March 28, 2025

Updated On: Friday, March 28, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 29 march 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. देश में घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें बाहर करने के लिए लोकसभा में 27 मार्च, 2025 को कौन-सा विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया?

(A) रोहिंग्या बहिष्कार विधेयक 2025
(B) इमिग्रेशन एंड फारेनर्स बिल 2025
(C) एंटी इमिग्रेशन बिल 2025
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, आप्रवास और विदेशियों से संबंधित विधेयक 2025 (इमिग्रेशन एंड फारेनर्स 2025) गृह मंत्रालय ने तीन वर्षों तक विचार करके नया विधेयक तैयार किया है.

Q2. श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के आधार शिविर कटड़ा से श्रीनगर के बारामुला के लिए पहली रेलगाड़ी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब करने वाले हैं?

(A) सात अप्रैल, 2025
(B) 19 अप्रैल, 2025
(C) 20 अप्रैल, 2025
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
इस रेल मार्ग के शुरू हो जाने से कश्मीर रेल मार्ग के जरिए कन्याकुमारी से जुड़ जाएगा.

Q3. केंद्र सरकार ने ओला उबर जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कौन-सी टैक्सी सेवा शुरू करने का एलान किया है?

(A) सहकार टैक्सी
(B) यात्री साथी
(C) केरल सवारी
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
सहकार टैक्सी नाम की इस नई कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस में बाइक, कैब और ऑटो जैसी सुविधाएं मिलेंगी और लोगों के पास परिवहन का एक और विकल्प होगा. इसका मकसद ड्राइवरों को ज्यादा फायदा पहुंचाना है. इससे वे कंपनी को लाभ दिए बिना सीधे कमाई कर सकेंगे.

Q4. हाल में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार देश की सबसे अमीर महिला हैं?

(A) नीता अंबानी
(B) सावित्री जिंदल
(C) रोशनी नादर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(C)
100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर एशियाई और भारतीय हैं. दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी हैं. एचसीएल की रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ रुपये के नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला और दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं. उनके पिता शिव नादर ने अपनी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी अपनी बेटी को दी है. लिस्ट के अनुसार देश की एक तिहाई जीडीपी 284 अरबपतियों के पास है.

Q5. किस दक्षिण अमेरिकी देश के युवा राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फोंट एक अप्रैल से पांच अप्रैल, 2025 तक भारत का दौरा करेंगे?

(A) ब्राजील
(B) वेनेजुएला
(C) पेरू
(D) चिली

(D)
यह चिली के किसी राष्ट्रपति का 16 वर्षों बाद भारत दौरा होगा. चिली दुनिया का सबसे बड़ा लीथियम उत्पादक (वैश्विक भंडार का 52 प्रतिशत) देश है. वह अपने कुल लीथियम उत्पादन का 80 प्रतिशत चीन को निर्यात करता है. भारत इस संदर्भ में चिली के साथ आधिकारिक समझौता करने को उत्सुक है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Friday, March 28, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण