डेली करेंट अफेयर्स Saturday 12 April 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, April 11, 2025

Updated On: Friday, April 11, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 12 april 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शनिवार, 12 अप्रैल 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. मुंबई में 26/11 (26 नवंबर, 2008) को आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा का 10 अप्रैल, 2025 को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण हुआ. मुंबई आतंकी के बारे में इनमें से क्या सही नहीं है?

(A) 26 नवबंर, 2008 को समुद्र के रास्ते आतंकी मुंबई पहुंचे और ताज महल व ओबेराय होटल, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर हमले किए. इसमें 166 लोग मारे गए, जिनमें अमेरिकी, ब्रिटिश और इजरायली नागरिक भी शामिल थे.
(B) आतंकी हमले के दौरान ही एक आतंकी अजमल आमिर कसाब को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
(C) 27 अक्टूबर, 2009 को अमेरिका में एफबीआइ ने तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली को गिरफ्तार कर लिया.
(D) एनआइए दिल्ली में हेडली, राणा और अन्य के खिलाफ 11 नवंबर, 2008 को मामला दर्ज किया.

(D)
आइएसआइ के लिए काम करने वाले और लश्कर-ए-तैयबा व हरकत-उल-जिहाद इस्लामी (हुजी) जैसे आतंकी संगठनों से करीब से जुड़े रहे तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर आया विशेष विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आइजीआइ) पर 10 अप्रैल, 2025 को करीब पौने सात बजे उतरा, जहां एनआइए की टीम ने उसे यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. आतंकवाद के मामले अमेरिका से भारत को यह पहला प्रत्यर्पण है.

Q2.अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाने और भारत सहित 75 से अधिक देशों पर 90 दिनों तक टैरिफ के अमल को स्थगित करने के बाद यूरोपीय संघ ने अमेरिकी शुल्क के खिलाफ अपने जवाबी उपायों को कितने दिनों के लिए रोक दिया है?

(A) 125 दिन
(B) 90 दिन
(C) 75 दिन
(D) 30 दिन

(C)
सीसीएल ने 26 राफेल-एम विमानों की खरीद को स्वीकृति दी है. इन विमानों को विमान वाहक पोत आइएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा. इस सौदे में 22 एक सीट वाले विमान और चार दो सीटों वाले विमान शामिल होंगे. दासौ एविएशन द्वारा निर्मित इन 26 राफेल-एम विमानों की आपूर्ति आगामी हफ्तों में अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद 37 से 65 महीनों के दौरान कर दी जाएगी. सभी विमानों की आपूर्ति 2030-31 तक हो जाएगी. इस सौदे में भारतीय वायुसेना के लिए पूर्व में 59 हजार करोड़ रुपये से खरीदे गए 36 राफेल विमानों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट और कलपुर्जों की आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी. राफेल-एम ऐसा मजबूत विमान है, जिसे कठिन समुद्री वातावरण में विमान वाहक पोत से संचालन के लिए डिजाइन किया गया है. सरकारी प्रक्रिया के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने पूर्व में इस खरीद प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी थी.

Q3. दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 अप्रैल, 2025 से कौन-सी योजना लागू हो गई है?

(A) आयुष्मान योजना
(B) पीएम आयुष्मान
(C) पीएम-ए भीम
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
पीएम-ए भीम का पूरा नाम है-प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन. इसके क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समझौता किया है.

Q4. इटली की उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री का नाम क्या है, जो 11-12 अप्रैल, 2025 को भारत की राजकीय यात्रा पर आए?

(A) जार्जिया मेलोनी
(B) उर्सिला लिएन
(C) एंटोनियो ताजानी
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
एंटोनियो ताजानी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती लाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे.

Q5. भाजपा के किस वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यदि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाए जाए, तो बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है?

(A) रघुवंश प्रसाद सिंह
(B) अश्विनी कुमार चौबे
(C) रवि शंकर प्रसाद सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
अश्विनी चौबे के अनुसार, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाया जाए.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Friday, April 11, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण