आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 21 March 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Thursday, March 20, 2025

Updated On: Thursday, March 20, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 march 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर 19 मार्च, 2025 को तड़के 3.27 (भारतीय समयानुसार) फ्लोरिडा तट पर समंदर में उतरीं (स्प्लैश डाउन). इस बारे में निम्न में क्या सही है?

(A) सुनीता के साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट – अमेरिकी बुच विल्मोर, निक हेग तथा रूसी लेक्जेंडर गोर्बूनोव थे.
(B) सुनीता ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए.
(C) इस दौरान उन्होंने 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा की.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल को 17 घंटे लगे अंतरिक्ष से पृथ्वी तक आने में. 27,359 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड थी वायुमंडल में प्रवेश के समय ड्रैगन कैप्सूल की. उसने 12.1 करोड़ मील से अधिक यात्रा की. इस दौरान ड्रैगन के प्लाज्मा शील्ड का तापमान 1927 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

Q2. 13 फरवरी, 2024 से पंजाब-हरियाणा के किस बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने-प्रदर्शन को राज्य व केंद्र सरकार ने हटा दिया?

(A) शंभू बॉर्डर
(B) खनौरी बॉर्डर
(C) केवल A
(D) A और B दोनों से

(D)
19 मार्च, 2025 को केंद्रीय मंत्रियों के साथ संयक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की चंडीगढ़ में सातवें दौर की बैठक बेनतीजा रहने के बाद पुलिस ने पिछले चार महीनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान नेता सरवण सिंह पंधेर को हिरासत में ले लिया.

Q3. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कितनी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत की है?

(A) 22
(B) 24
(C) 20
(D) 26

(A)
इसके लिए एआइसीटीई ने वाणी-2025 (वाइब्रेंट एडवोकेसी फॉर एडवांसमेंट एंड नर्चरिंग ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज) की शुरुआत की है. इसके तहत उक्त सभी भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इन भाषाओं में 200 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इन्हें आयोजित करने वाले तकनीकी संस्थानों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. 22 भारतीय भाषाएं हैं : हिंदी, असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू.

Q4.अंतरराष्ट्रीय फिच रेटिंग्स अमेरिका द्वारा पारस्परिक शुल्क लगाए जाने के एलान के बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर को संशोधित करके कितना कर दिया है?

(A) 6.5 प्रतिशत
(B) 6.3 प्रतिशत
(C) 6 प्रतिशत
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(A)
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि दर को 6.3 प्रतिशत किया गया है. हालांकि अपने मार्च 2025 आउटलुक में फिच ने यह भी कहा है कि आत्मनिर्भरता के चलते भारत पर अमेरिकी शुल्क का प्रभाव न्यूनतम होगा. रिपोर्ट के अनुसार भारत में कारोबारी विश्वास ऊंचा बना हुआ है.

Q5. भारतीय सिनेमा के 111 वर्ष पूर्ण होने पर कहां प्रदर्शनी का आयोजन किया गया?

(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) गोवा
(D) ढाका

(D)
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन इलाके में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई. उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा का सफर 1896 में मुंबई में लुमियर बंधुओ के पहले फिल्म शो से शुरू हुआ और मूक फिल्मों, बोलती फिल्मों फिल्मों और विभिन्न सिनेमाई युगों के माध्यम से विकसित हुआ.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Thursday, March 20, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण