डेली करेंट अफेयर्स Sunday 20 April 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Saturday, April 19, 2025

Updated On: Saturday, April 19, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 20 april 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 रविवार, 20 अप्रैल 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में कौन मई 2025 में ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) की यात्रा करेंगे?

(A) सुनीता विलियम्स
(B) राकेश शर्मा
(C) शुभांशु शुक्ला
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(C)
लखनऊ के रहने वाले और वायुसेना के प्रतिष्ठित पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इसरो के ऐतिहासिक मानव गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं. यह यात्रा राकेश शर्मा की रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष उड़ान के चार दशक बाद होने जा रही है.

Q2.मुंबई आतंकी हमलें के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद अब किस आतंकी की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी आरंभ हो गई है?

(A) हाफिज सईद
(B) लारेंस बिश्नोई
(C) हैप्पी पासिया उर्फ हरप्रीत सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
हैप्पी पासिया (29 वर्ष) बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) से जुड़ा आतंकी है. पासिया को अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआइ ने सैक्रामेंटो से गिरफ्तार किया. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अनुरोध पर इंटरपोल ने पासिया के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया था.

Q3.आइसीएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) का महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेअर) का सचिव 18 अप्रैल, 2025 को किसे नियुक्त किया गया?

(A) डॉ. मांगी लाल जाट
(B) डॉ. पवन जाखड़
(C) विलियम डी डार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(A)
डॉ. मांगी लाल जाट ने नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट में ग्लोबल लीडर के रूप में खास पहचान बनाई है. आइसीएआर में वह हिमांशु पाठक का स्थान लेंगे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है.

Q4. आमिर खान की कौन-सी फिल्म आगामी 20 जून (2025) को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है?

(A) तारे जमीन पर
(B) सितारे जमीन पर
(C) लाल सिंह चड्ढा
(D) लगान

(B)
आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी. सितारे जमीन का ट्रेलर को अगले 15 दिनों में रिलीज करने की बात कही गई है.

Q5.  आतंकियों/अपराधियों द्वारा अक्सर उपयोग में लाया जाने वाला बर्नर फोन हाल में चर्चा में रहा है. इसकी खासियत क्या है?

(A) कम ट्रैकिंग रिस्क
(B) कम कीमत
(C) सीमित फीचर्स
(D) उपरोक्त सभी सही हैं

(D)
भारत में 14 आतंकी हमलों के आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके पास से बर्नर फोन सहित अन्य डिवाइस बरामद किए गए. बर्नर फोन का इस्तेमाल आमतौर पर ट्रैकिंग से बचने और अवैध कामों, जैसे-फ्रॉड या आपराधिक साजिशों में किया जाता है. बर्नर फोन केवल बेसिक कॉल और एसएमएस के लिए होता है, जबकि स्मार्टफोन इंटरनेट, एप्स, कैमरा और कई अन्य सुविधाओं से लैस होता है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Saturday, April 19, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण