आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 20 February 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Wednesday, February 19, 2025

Updated On: Wednesday, February 19, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 20 february 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. आठ साल बाद आयोजित हो रही चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में कुल कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

(A) 10
(B) 8
(C) 11
(D) 12

(B)
उद्घाटन मैच पाकिस्तान तथा न्यूजीलैंड के बीच कराची (पाकिस्तान) में बुधवार 20 फरवरी, 2025 को खेला जा रहा है. इसमें जो आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, उनके नाम हैं : भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका. पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो रही है, जिसके मैच रावलपिंडी, कराची और लाहौर के अलावा दुबई में आयोजित किए जाएंगे. 1996 में विश्व कप की सहमेजबानी करने के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी आइसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है.

Q2. बुधवार 19 फरवरी, 2025 से आरंभ हो रही चैंपियंस ट्रॉपी क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत को किस ग्रुप में रखा गया है?

(A) ग्रुप ए
(B) ग्रुप बी
(C) ग्रुप सी
(D) इनमें से किसी में नहीं

(A)
ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.

Q3. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कब जीता था?

(A) 2002 में
(B) 2013 में
(C) a और b दोनों सही हैं
(D) उपरोक्त किसी में नहीं

(C)
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों की टीम दो-दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है. पिछली बार यह मुकाबला 2017 में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने जीता था.

Q4. उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों और खेलो इंडिया के बारे में निम्नलिखित में क्या सही नहीं है?

(A) 20 खेलों में कुल 1010 पदक दांव पर थे.
(B) इनमें से खेलो इंडिया के 542 एथलीटों ने पदक जीते.
(C) 14 अलग-अलग क्षेत्रों के 11 खेलों में 33 पदक विजेता खेलो इंडिया केंद्रों से आए थे.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं में 50 प्रतिशत से अधिक केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना से थे.

Q5. भारत-कतर के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?

(A) खाड़ी के क्षेत्र में कतर ऐसा पांचवां देश बन गया है, जिसके साथ भारत ने द्विपक्षीय रिश्तों को रणनीतिक संबंध का दर्जा दिया है.
(B) इस संबंध में मंगलवार 18 फरवरी, 2025 को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया तथा एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए.
(C) कतर खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के छह सदस्यों में से एक है. अब भारत के इनमें से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ओमान, कुवैत व कतर समेत पांच देशों के साथ रणनीतिक संबंध स्थापित हो गए हैं.
(D) उपरोक्त में से सभी सही हैं.

(D)
भारत और कतर के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. कतर की कंपनियां भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगी. भारत के यूपीआइ के जरिये कतर में भुगतान संभव होगा.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Friday 22 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 22 August 2025
  • Current Affairs Of Thursday 21 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 August 2025
  • Current Affairs Of Wednesday 20 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 20 August 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Wednesday, February 19, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण