डेली करेंट अफेयर्स Thursday, 4 September 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Wednesday, September 3, 2025

Updated On: Thursday, September 4, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 4 september 2025

Daily Current Affairs 4 September 2025 in Hindi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 बुधवार, 4 गुरुवार 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. देश में बनी पहली स्वदेशी चिप का नाम क्या रखा गया है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो सितंबर, 2025 को ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा?

(A) बायोकन-2025
(B) विक्रम-3201
(C) सेमीकॉन-3201
(D) इनमें से कोई नहीं

 

(B)
पिछले साढ़े तीन साल से चल रहे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत दो सितंबर को भारत में चिप युग का आगाज हो गया. भारत की पहली स्वदेशी चिप ‘विक्रम-3201’ को इसरो की सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला द्वारा तैयार किया गया है.

Q2. केंद्र सरकार ने दो सितंबर, 2025 को आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआइआइए) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया?

(A) प्रो. पीके प्रजापति
(B) डॉ. तनुजा नेसारी
(C) डॉ. रणदीप गुलेरिया
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
वर्तमान में प्रो. प्रजापति डॉ. राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर (राजस्थान) में कुलपति हैं. इससे पहले वे गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जामनगर के शोध संस्थान में निदेशक और दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन रह चुके हैं.

Q3. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक किन देशों से भारत आए अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई) को बिना पासपोर्ट या अन्य दस्तावेजों के भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी, जिनका उनके देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न किया गया?

(A) अफगानिस्तान
(B) बांग्लादेश
(C) पाकिस्तान
(D) उपरोक्त सभी

(D)
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लागू हुए देश के नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के अनुसार, 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए उक्त तीन देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी. अब गृह मंत्रालय के नए फैसले से दस साल बाद यानी 2024 तक आए इन देशों के अल्पसंख्यकों को भी भारत में रहने की फिलहाल छूट दे दी गई है.

Q4. गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, किन देशों के नागरिकों को भारत में प्रवेश के लिए पहले की तरह पासपोर्ट या वीजा पेश करने की जरूरत नहीं होगी?

(A) नेपाल
(B) भूटान
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से किसी को नहीं

(C)
आदेश के अनुसार, इन दोनों पड़ोसी देशों (नेपाल व भूटान) में ड्यूटी पर जाने या वहां से आने पर भारत की तीनों सेनाओं के सदस्यों को भी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होगी. हालांकि चीन, मकाऊ, हांगकांग या पाकिस्तान से आने जाने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

Q5. भारत-अमेरिका टैरिफ संकट के बीच कौन-सा देश पहली बार भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करेगा?

(A) रूस
(B) चीन
(C) अमेरिका
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
अमेरिका की फ्लोसर्व कॉरपोरेशन ने भारत की कोर एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड के साथ देश में परमाणु ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राइमरी कूलेंट पंप (पीसीपी) प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए समझौता किया है. इसकी मदद से 2047 तक भारत परमाणु ऊर्जा से 100 गीगावाट बिजली उत्पादन के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेगा. फिलहाल भारत में केवल 8.2 गीगावाट ऊर्जा का उत्पादन परमाणु संयंत्रों के जरिये हो रहा है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 21 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 August 2025
  • Current Affairs Of Wednesday 20 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 20 August 2025
  • Current Affairs Of Monday 18 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 19 August 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Thursday, September 4, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण