डेली करेंट अफेयर्स Monday 16 June 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Sunday, June 15, 2025

Updated On: Sunday, June 15, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 June 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 सोमवार, 16 जून 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की कौन-सी फ्लाइट 12 जून, 2025 को उड़ाने भरने के दो मिनट बाद ही मेघानी नगर में हादसे का शिकार हो गई, जिसकी जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है?
(A) एअरबस ड्रीमलाइनर
(B) बोइ्ंग ड्रीमलाइनर एआइ-171
(C) बोइंग एआइ-171
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
अहमदाबाद में हुए इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 242 यात्रियों सहित कुल 270 लोगों की जान चली गई थी.

Q2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जून, 2025 को किस/किन देश/देशों की यात्रा पर गए?
(A) कनाडा
(B) क्रोएशिया
(C) साइप्रस
(D) उपरोक्त तीनों देशों की

(D)
इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत से वैश्विक अस्थिरता के गहराने की आशंकाओं के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी तीन देशों (कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस) की यात्रा पर रवाना हुए हैं. कनाडा में वह दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के संगठन जी-7 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोन कर इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था.

Q3. देश का सबसे बड़ा ताला संग्रहालय कहां बनाया जाना प्रस्तावित है?
(A) आगरा
(B) अलीगढ़
(C) मुरादाबाद
(D) रामपुर

(B)
करीब 200 वर्ष पहले अलीगढ़ में ताला कारोबार की शुरुआत हुई थी. यहां छोटी-बड़ी करीब 1500 फैक्ट्रियों में ताला बनाया जाता है. 1100 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर है. प्रतिवर्ष 550 करोड़ रुपये के तालों का निर्यात होता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम ने यहां देश का सबसे बड़ा ताला संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है.

Q4.महाराष्ट्र के किस जिले में एक अंतरराष्ट्रीय एजुसिटी स्थापित की जा रही है?
(A) रायगढ़
(B) पुणे
(C) रत्नागिरि
(D) मुंबई

(A)
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास एक अंतरराष्ट्रीय एजुसिटी स्थापित की जा रही है. इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी शिक्षा पहलों में से एक माना जा रहा है.

Q5. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून, 2025 से होने जा रही टेस्ट सीरीज के विजेता को कौन-सी ट्रॉफी दी जाएगी?
(A) गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी
(B) कपिलदेव-बॉथम ट्रॉफी
(C) एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को पहले दी जा रही पटौदी ट्रॉफी के स्थान पर लाने की योजना थी, जो इंग्लैंड में भारत व इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के विजेता को दी जाती रही है. हालांकि सचिन तेंदुलकर के अनुरोध पर इस निर्णय में बदलावा किया गया है. उन्होंने पटौदी नाम को ही बरकरार रखने का आग्रह किया है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Sunday, June 15, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण