आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 1 April 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Monday, March 31, 2025

Updated On: Monday, March 31, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 1 april 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहार गुड़ी पाड़वा और भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के प्रथम दिन 30 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस RSS) के कहां स्थित मुख्यालय पहुंचे?

(A) झंडेवालान, नई दिल्ली
(B) रेशिमबाग, नागपुर
(C) अंधेरी, मुंबई
(D) तिलक नगर, पुणे

(B)
नागपुर के रेशिमबाग स्थित आरएसएस मुख्यालय में स्मृति मंदिर जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) की समाधि पर माथा टेका. गुड़ी पाड़वा को ही डॉ. हेडगेवार की जन्मतिथि होती है. उल्लेखनीय है कि आरएसएस अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. पीएम ने माधव नेत्रालय का शिलान्यास भी किया. उल्लेखनीय है कि माधव नेत्रालय की स्थापना 2014 में गुरु गोलवलकर की स्मृति में हुई थी.

Q2.ओडिशा के कटक जिले से लगभग 11 किलोमीटर दूर निर्गुंडी के निकट मंगुली-चौद्वार पीएच के पास 30 मार्च, 2025 को कौन-सी रेलगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई?

(A) कामाख्या मेल
(B) कामाख्या एक्सप्रेस
(C) ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
बेंगलुरु से कामाख्या (असम) जा रही एसएमवीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (कामाख्या एक्सप्रेस) की 11 बोगियां बेपटरी हो गईं.

Q3. थाईलैंड और म्यांमार में भीषण भूकंप के बाद किस द्वीपसमूह में 30 मार्च, 2025 को भीषण भूकंप आया?

(A) आइसलैंड
(B) अंडमान निकाबार
(C) इंदिरा आइलैंड
(D) टोंगा द्वीपसमूह

(D)
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार इस प्रशांत द्वीप देश से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. कुछ घंटों बाद उसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया. टोंगा पोलिनेशिया में स्थित देश है, जो 171 द्वीपों से बना है. इसकी जनसंख्या एक लाख से अधिक है. इनमें से अधिकतर लोग टोंगाटापू पर रहते हैं. यह ऑस्ट्रेलिया से 3,500 किलोमीटर की दूरी पर है.

Q4.बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय जेसिका पेगुला को हराकर पहली बार कौन-सा खिताब जीता?

(A) विंबलडन टेनिस
(B) मियामी ओपन टेनिस
(C) फ्रेंच ओपन
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
मियामी ओपन का खिताब सबालेंका के करियर का 19वां टूर खिताब है. उन्हें 11 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली.

Q5. किस राज्य में एक अप्रैल, 2025 से अफस्पा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है?

(A) पश्चिम बंगाल
(B) असम
(C) मणिपुर
(D) अरुणाचल प्रदेश

(C)
सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले सशस्त्र बलों को व्यापक शक्तियां और अभियोजन से छूट देता है. अफस्पा को मणिपुर के अलावा नगालैंड के आठ जिलों में भी बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा, अरुणाचल के तीन जिलों में भी इसे बढ़ाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इन पूर्वोत्तर राज्यों में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद इस कानून को एक अप्रैल से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है. मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री एन. बीरेन ने नौ फरवरी, 2025 को त्यागपत्र दे दिया था.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Monday, March 31, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण