डेली करेंट अफेयर्स Tuesday 17 June 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Monday, June 16, 2025

Updated On: Monday, June 16, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 June 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 मंगलवार, 17 जून 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. अकेंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 16 जून, 2025 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो चरणों में होने वाली जनगणना के बारे में निम्न में से क्या सही है?
(A) जनगणना के पहले चरण की शुरुआत एक अक्टूबर, 2026 से होगी.
(B) जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत एक मार्च, 2027 से होगी.
(C) केवल A सही है.
(D) A और B दोनों सही हैं.

(D)
गृह मंत्रालय ने 16 जून, 2025 को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित ऑफिशियल गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया.

Q2. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने पीएम मोदी की राजकीया यात्रा के दौरान राजधानी निकोसिया में 16 जून, 2025 को उन्हें साइप्रस के किस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा?
(A) ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III
(B) साइप्रस ऑर्डर
(C) प्राइड ऑफ साइप्रस
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(A)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले दो दशकों में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है.

Q3. राफेल फाइटर जेट बनाने वाली किस कंपनी के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के तीन राफेल जेट विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है?
(A) बोइंग
(B) एअरबस
(C) दर्सो एविएशन
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर अभियान के दौरान तीन राफेल लड़ाकू विमानों समेत पांच भारतीय जेट को मार गिराया है, लेकिन इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं दिया. इसका कोई सबूत भी नहीं मिला है.

Q4. 16 से 17 जून, 2025 तक जी-7 देशों का शिखर सम्मेलन कनाडा में कहां आयोजित हो रहा है?
(A) मांट्रियल
(B) कनानसकीस
(C) ओटावा
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे. अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वे पहले साइप्रस गए. इसके बाद कनाडा गए हैं. 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के साथ उनकी पांच दिवसीय यात्रा पूरी होगी.

Q5. किस पोल वाल्टर ने 15 जून, 2025 को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(A) कर्टिस मार्शल
(B) आर्मंड मोंडो डुप्लांटिस
(C) एमन एंडरसन
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
स्वीडिश पोल वाल्टर आर्मंड मोंडो डुप्लांटिस ने 15 जून, 2025 को स्टाकहोम डायमंड लीग में 6.28 मीटर की कूद के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. यह 12वां मौका है, जब इस स्टार पोल वाल्टर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया. दो बार के ओलिंपिक चैंपियन आर्मंड ने फरवरी 2025 में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड 6.27 मीटर को पहले ही प्रयास में ध्वस्त करते हुए एक सेंटीमीटर ऊंची कूद लगाई.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Monday, June 16, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण