डेली करेंट अफेयर्स Friday 09 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Thursday, May 8, 2025

Updated On: Thursday, May 8, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 09 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शुक्रवार, 09 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर 6-7 मई, 2025 की रात किए भारतीय सेना के हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था. इसके लिए अन्य किस नाम का विकल्प भी था?
(A) ऑपरेशन पहलगाम
(B) ऑपरेशन कश्मीर
(C) ऑपरेशन मंगलसूत्र
(D) ऑपरेशन पाकिस्तान

(C)
सेना के अनुसार इस ऑपरेशन के लिए पांच नाम तय किए गए थे. आखिर में दो नाम ऑपरेशन मंगलसूत्र और ऑपरेशन सिंदूर चुने गए. चूंकि पहलगाम में कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े गए थे, इसलिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चुना.

Q2.ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 17 मई, 2025 तक होने वाले किस देश/देशों का दौरा रद कर दिया?
(A) क्रोएशिया
(B) नार्वे
(C) नीदरलैंड्स
(D) उपरोक्त सभी

(D)
प्रधानमंत्री यूरोप की इस यात्रा के दौरान नार्वे में आयोजित होने वाले नार्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे.

Q3. भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद इनमें से कौन-सा देश भारत के साथ नहीं खड़ा है?
(A) चीन
(B) तुर्किए
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
पाकिस्तान में आतंकी अड्डे ध्वस्त होने के बाद चीन और तुर्किए खुलकर पाकिस्तान के पक्ष में उतर आए, जबकि अमेरिका का बयान मिलाजुला रहा. लेकिन इजरायल ने पूरी ताकत से भारत का समर्थन करने की घोषणा की. भारत को रूस का भी साथ मिला.

Q4. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसकी जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने किसे अवसर दिया, जो नारी शक्ति की प्रतीक के रूप में तेजी से वायरल हुईं?
(A) कर्नल सोफिया कुरैशी
(B) विंग कमांडर व्योमिका सिंह
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय थल सेना की सिग्नल कोर की वरिष्ठ अधिकारी हैं. वह बहुराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पॉयलट हैं. उनके नाम का अर्थ ही है आकाश की विजेता.

Q5. आइपीएल के बीच किस वरिष्ठ खिलाड़ी ने आठ मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी?
(A) विराट कोहली
(B) जसप्रीत बुमराह
(C) रवींद्र जडेजा
(D) रोहित शर्मा

(D)
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Saturday 26 July 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 26 July 2025
  • Current Affairs Of Friday 25 July 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 25 July 2025
  • Current Affairs Of Thursday 24 July 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 24 July 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Thursday, May 8, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

खास आकर्षण