डेली करेंट अफेयर्स Friday 25 April 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Thursday, April 24, 2025

Updated On: Thursday, April 24, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 25 april 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1.जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम के पास ‘बैसरन घाटी’ में 22 अप्रैल, 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने 26 पर्यटकों (पुरुषों) की हत्या कर दी. इससे देशभर में उपजे आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इनमें निम्न में से क्या सही नहीं है?

(A) भारत-पाक के बीच 1960 में की गई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है.
(B) अटारी-वाघा सीमा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है.
(C) दोनों देशों में मौजूद एक-दूसरे के उच्चायोगों में राजनयिकों की संख्या 55 से घटाकर 30 की गई, उच्चायोग में रक्षा सेवाओं के पद तत्काल खत्म, ऐसे पदों पर मौजूद लोग वापस होंगे.
(D) सीमा पार आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का बड़ा निर्णय.

(D)
भारत सरकार ने अभी सैन्य सर्जिकल स्ट्राइक के बजाय राजनयिक सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की पहल की है.

Q2. निम्न में से किस मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी में भारत सरकार की करीब 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है?

(A) बीएसएनएल
(B) एमटीएनएल
(C) जियो
(D) वोडाफोन आइडिया

(D)
36,950 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम नीलामी के बकाये को शेयर में बदलने के बाद भारत सरकार के पास अब वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआइएल) में 48.99 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. इससे पहले सरकार की हिस्सेदारी 22.6 प्रतिशत थी. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएगी और न ही इसे सरकारी उपक्रम (पीएसयू) बनाएगी. उनके अनुसार वीआइएल को खुद अपने कामकाज को सुधारना होगा.

Q3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा निम्न में से किस/किन संस्थान/संस्थानों को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है?

(A) बीआइटी, मेसरा
(B) एफटीआइआइ, पुणे
(C) एसआरएफटीआइ, कोलकाता
(D) B और C दोनों को

(D)
पुणे (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआइआइ) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआइ) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है. इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब ये संस्थान डिप्लोमा के बजाय डिग्री कोर्स संचालित कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि एफटीआइआइ की स्थापना 1960 में पुणे के तत्कालीन प्रभात स्टूडियो के परिसर में की गई थी. तब इसे भारतीय फिल्म संस्थान के रूप में जाना जाता था. 1971 में इसे एफटीआइआइ यानी फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया नाम दिया गया. कोलकाता स्थित महान फिल्मकार सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान सिनेमा शिक्षा का दूसरा राष्ट्रीय केंद्र है, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी.

Q4. चीन ने 24 अप्रैल, 2025 को अपना कौन-सा अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया?

(A) शिनचियांग-25
(B) शेनझोउ-20
(C) तियांगोंग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
चीन ने शेनझोउ-20 अंतरिक्ष मिशन को उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया. इस मिशन के जरिए तीन अंतरिक्ष यात्री चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर भेजे जाएंगे.

Q5. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा स्थगित किए गए सिंधु जल समझौते की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने किस समझौते को स्थगित करने की घोषणा की है?

(A) ताशकंद समझौता
(B) लाहौर समझौता
(C) शिमला समझौता
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
भारत ने अपने सक्रिय सैन्य हस्तक्षेप से मार्च 1971 में पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम से एक नया देश स्थापित कर दिया था. पाकिस्तान की सेना ने बांग्लादेश में भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. भारत ने करीब 90 हजार लोगों को युद्धबंदी बना लिया, जिनमें अधिकतर सैनिक या अर्धसैनिक बल के जवान थे. भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान के करीब पांच हजार वर्ग मील इलाके पर भी कब्जा जमा लिया था. इस घटना के करीब 16 महीने बाद भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मिले. दोनों नेताओं ने वहां दो जुलाई, 1972 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे ‘शिमला समझौता’ के नाम से जाना जाता है. इस समझौते में दोनों देशों ने शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई थी.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 13 February 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 13 february
  • Current Affairs Of Wednesday 12 February 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 12 february
  • Current Affairs Of Tuesday 11 February 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 11 february

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Thursday, April 24, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।

Leave A Comment

खास आकर्षण