डेली करेंट अफेयर्स Monday 21 April 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Sunday, April 20, 2025

Updated On: Sunday, April 20, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 april 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 सोमवार, 21 अप्रैल 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1.ईस्टर पर यूक्रेन में एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा किसने की थी?

(A) यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलिंस्की ने
(B) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने
(C) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की घोषणा के अनुसार युद्धविराम 19 अप्रैल की शाम छह बजे से 20 अप्रैल, 2025 को मध्य रात्रि तक चला.

Q2. किसके द्वारा 18 अप्रैल, 2025 को एक वेबसाइट ‘कोविड 19’ लॉन्च की गई, जिसमें वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन के वुहान में एक लैब लीक को जिम्मेदार ठहराया गया?

(A) ओवल हाउस, अमेरिका
(B) व्हाइट हाउस, अमेरिका
(C) 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर कोविड 19 लैब लीक थ्योरी को समर्पित पूरा पेज है. इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी एंथनी फाउची और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निशाना साधा है.

Q3. भारत का विदेशी मु्द्रा भंडार 11 अप्रैल, 2025 को समाप्त सप्ताह में बढ़कर कितना हो गया?

(A) 677.83 अरब डॉलर
(B) 1.57 अरब डॉलर
(C) 6.76.27 अरब डॉलर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(A)
आरबीआइ के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया.

Q4.  पहले वर्ल्ड ऑडियो वीडियो एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का आयोजन होने जा रहा है. यह क्या है?

(A) एक से चार मई, 2025
(B) 30-31 अप्रैल, 2025
(C) पांच से दस मई, 2025
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(A)
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार ‘वेव्स 2025’ रचनाकारों और खरीदारों के बीच वैश्विक मंच के रूप में उभर रहा है.

Q5. भारत के पहले प्रोटोटाइप फास्ट-ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के अगले वर्ष कहां शुरू होने की उम्मीद है?

(A) ट्रॉम्बे, महाराष्ट्र
(B) कलपक्कम, तमिलनाडु
(C) श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
(D) चांदीपुर, ओडिशा

(B)
पीएफबीआर के चालू हो जाने से भारत की तीन चरणों वाली परमाणु परियोजना का दूसरा चरण आरंभ होगा. इसका उद्देश्य पहले चरण के परमाणु ईंधन को रिसाइकल कर बिजली बनाना है. इसे इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आइजीसीएआर) ने डिजाइन किया है. कलपक्कम में विकसित किया जा रहा पीएफबीआर अपनी तरह का पहला परमाणु रिएक्टर है, जो ईंधन के रूप में प्लूटोनियम आधारित मिश्रित आक्साइड का इस्तेमाल करेगा और ठंडा रखने के लिए तरल सोडियम का उपयोग करेगा. इसमें अभी इस्तेमाल में लाए जा रहे प्रेसराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर्स (पीएसडब्ल्यूआर) से निकले ईंधन को भी दोबारा उपयोग में लाया जा सकेगा.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of friday 12 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 12 september 2025
  • Current Affairs Of Thursday 11 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 11 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 9 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 10 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Sunday, April 20, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण