डेली करेंट अफेयर्स Thursday 08 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Wednesday, May 7, 2025

Updated On: Wednesday, May 7, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 08 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 गुरुवार, 08 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. किस ऑपरेशन के तहत भारत की तीनों सेनाओं ने सात अप्रैल, 2025 को सुबह एक से डेढ़ बजे के बीच सम्मिलित रूप से अभियान चलाकर पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया?
(A) ऑपरेशन पहलगाम
(B) ऑपरेशन कश्मीर
(C) ऑपरेशन सिंदूर
(D) ऑपरेशन पाकिस्तान

(C)
पाकिस्तान के जिन ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया गया, उनके नाम हैं :
1. मरकज़ सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर : जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का ठिकाना

2. मरकज़ तैयबा, मुरिदके : लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय

3. सरजल, टेहड़ा कलां : जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा

4. महमूना जोया, सियालकोट : हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) का ठिकाना

5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला : लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा

6. मरकज़ अब्बास, कोटली : जैश-ए-मोहम्मद का केंद्र

7. मस्कर रहील शहीद, कोटली : हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर

8. शवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद : लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शिविर

9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद : जैश-ए-मोहम्मद का संचालन केंद्र

Q2.ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया?
(A) स्कैल्प मिसाइल
(B) हैमर बम
(C) कामीकेज ड्रोन
(D) उपरोक्त सभी

(D)
स्कैल्प, हैमर और कामीकेज ड्रोन (अपने निशाने पर प्रहार के लिए हवा में लंबे समय तक मंडराता एरियल वीपन) के जरिये गुलाम कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को सटीकता, न्यूनतम क्षति और दुश्मन की पहुंच से दूर रहकर ध्वस्त किया गया.
स्कैल्प यानी एससीएलपी वास्तव में फ्रांसीसी मिसाइल सिस्टम डे क्रोइसर आटोनम लांग पोर्ट का संक्षिप्त नाम है. इसे फ्रांस और यूके द्वारा साझा रूप से विकसित किया गया है. यह एक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है, जिसे हवा से लांच किया जाता है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि पांच सौ किलोमीटर की अपनी अधिकतम सीमा में यह दुश्मन के किसी असेट को पूरी सटीकता से निशाना बना सकती है.

Q3. तीन वर्षों से लगातार चल रही बातचीत के बाद भारत के साथ किस देश के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर छह मई, 2025 को सहमति बन गई?
(A) अमेरिका
(B) रूस
(C) ब्रिटेन
(D) अंगोला

(C)
सात मई, 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के बीच फोन पर बातचीत होने के बाद इस सहमति की घोषणा की गई.

Q4. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम, 2025 योजना किस तिथि से लागू हो गई?
(A) सात मई, 2025
(B) पांच मई, 2025
(C) छह मई, 2025
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
इस योजना के तहत देशभर में किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को पहले सात दिन तक नामित अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी.

Q5. भारत के किस पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान का प्रक्षेपण 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है?
(A) गगनयान
(B) मंगलयान
(C) चंद्रयान
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन के अनुसार गगनयान अभियान में पृथ्वी की 400 किलोमीटर पर स्थित निचली कक्षा में अंतरिक्षयात्रियों को भेजा जाएगा.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Friday 22 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 22 August 2025
  • Current Affairs Of Thursday 21 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 21 August 2025
  • Current Affairs Of Wednesday 20 August 2025

    Daily current affairs quiz aaj ke sawal 20 August 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Wednesday, May 7, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।

Leave A Comment

खास आकर्षण