आज का करेंट अफेयर्स Daily Current Affairs Today 22 February 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, February 21, 2025

Updated On: Sunday, February 23, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 22 february 2025

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, अर्थव्यवस्था, और राजनीति से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की विस्तृत जानकारी। हर दिन अपडेट होने वाली यह साइट आपको देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराती है।

Table of Content

Q1. एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में अभूतपूर्व 14वां स्वर्ण पदक हाल में किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

(A) पंकज सचदेवा
(B) पंकज आडवाणी
(C) आशीष सूद
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
भारतीय क्यू स्पोर्ट्स के स्टार पंकज आडवाणी देश के सबसे प्रतिष्ठित क्यू खिलाड़ी हैं.

Q2. केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल में गूगल प्ले स्टोर पर चीन व हांगकांग के कितने एप पर प्रतिबंध लगा दिया?

(A) 100
(B) 111
(C) 114
(D) 119

(D)
सरकार के आदेश सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत जारी किए गए हैं. इसके तहत केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन सामग्री प्रतिबंधित करने का अधिकार है. प्रतिबंधित किए गए एप में से ज्यादातर वीडियो व वॉयस चैट प्लेटफॉर्म हैं. गूगल के अनुसार प्रतिबंधित 119 एप में से ज्यादातर चीन व हांगकांग की कंपनियों से जुड़े हैं.

Q3. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री एवं एनसीपी नेता, जिन्हें नासिक जिला व सत्र अदालत ने 1995 के एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई है?

(A) अनिल देशमुख
(B) माणिकराव कोकाटे
(C) विलास राव देशमुख
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
कोकाटे सरकारी कोटे से फ्लैट पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं. हालांकि अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है.

Q4. साहित्यिक चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों से घिरे किस निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है?

(A) आदित्य चोपड़ा
(B) संजय गुप्ता
(C) एस शंकर
(D) उपरोक्त में से कोई सही नहीं है

(C)
एस शंकर फिल्म एंथीरन के निर्देशक हैं. साहित्यिक चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े मामले में किसी फिल्म निर्देशक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की गई कार्रवाई देश में अपनी तरह का पहला मामला है.

Q5. विदेश से एमबीबीएस करने से पहले नीट-यूजी की परीक्षा पास करना किसने अनिवार्य बना दिया है?

(A) भारत सरकार ने
(B) शिक्षा मंत्रालय ने
(C) नीट-यूजीसी ने
(D) सुप्रीम कोर्ट ने

(D)
सर्वोच्च न्यायालय ने विदेश में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआइ) के नियम को बरकरार रखा है. बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करते हैं. 2018 में एमसीआइ ने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए नीट क्वालिफाई करना अनिवार्य कर दिया था.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Sunday 31 August 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 31 august 2025
  • Current Affairs Of Saturday 30 August 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 30 august 2025
  • Current Affairs Of Friday 29 August 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 29 august 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Sunday, February 23, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।

Leave A Comment

खास आकर्षण